Pic Of The Day: करीना कपूर खान ने शेयर किया तैमूर का खास सर्टिफिकेट, गर्मी की छुट्टियों में किया खास कोर्स
आप सबको अपनी गर्मी की छुट्टियां तो याद ही होंगी। बस Summer Vacation शुरू नहीं होती थी कि मम्मी पापा कोई ना कोई नया कोर्स ढूंढने लगते थे जिसमें एडमिशन कराया जा सके और फिर दो महीने वो नया कोर्स सीखने में बीत जाते थे। स्टार्स भी अपने बच्चों को इसी तरह से बड़ा करते हैं। और करीना कपूर खान ने भी वही किया जो हमारे और आपके मम्मी पापा किया करते थे।
दरअसल, तैमूर अली खान की गर्मी की छुट्टियां होते ही, करीना कपूर खान, पूरे परिवार के साथ लंदन में गर्मी बिताने चली गई। लेकिन गर्मी की छुट्टियां बेकार ना जाएं इसलिए उन्होंने तैमूर अली खान को एक कोर्स में भर्ती करवा दिया। ये कोर्स था स्पैनिश भाषा सीखने का।

अब गर्मी की छुट्टियां खत्म हो चुकी हैं और साथ ही तैमूर का ये स्पैनिश कोर्स भी। करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो में तैमूर का सर्टिफिकेट दिखाते हुए खुशी खुशी बताया कि उनके बेटे ने स्पैनिश भाषा सीखने का ये कोर्स पास कर लिया है।
Recommended Video

आराम के शौकीन हैं तैमूर
नन्हें से तैमूर अली खान आराम के काफी शौकीन हैं। इसलिए कभी वो आरामदायक से कुर्ता पाजामा में खाली आराम फरमाना पसंद कर रहे होते हैं तो कभी पूल के किनारे Chill करते नज़र आते हैं। तैमूर अक्सर ही जब कैमरों में कैद होते हैं तो भी फोटोग्राफर्स से बात करते नज़र आते हैं। कभी गुस्से में तो कभी मस्ती में।

जेह के बड़े भईया, खूब रखते हैं ख्याल
करीना कपूर खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि तैमूर अपने छोटे भाई जेह का खूब ख्याल रखते हैं। जब भी तैमूर के दोस्त घर आते हैं तो तैमूर अपने दोस्तों से जेह को मिलवाते हैं। वैसे भी तैमूर के फैन्स उनकी एक झलक पाकर ही खुश हो जाते हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तैमूर के फैन क्लब्स भी हैं। हालांकि, अब तैमूर भले ही बड़े भईया हो गए हों लेकिन उनके बचपन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चुटकियों में वायरल हो जाती थीं। यहां देखिए तैमूर की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें।

आईसक्रीम के प्रेमी तैमूर
तैमूर को आईसक्रीम से कितना प्यार है ये तो आप इस तस्वीर में ही देख लीजिए। उनकी बहन, इनाया बेचारी बस आईसक्रीम के लिए लालच दिखाई जा रही हैं।

कैमरों को मुंह चिढ़ाते तैमूर
तैमूर अली खान जैसे ही कैमरे देख लेते हैं, उन्हें शैतानियां सूझने लग जाती हैं। वो अक्सर कैमरों पर मुंह चिढ़ाते दिख जाते हैं। हालांकि, जब उनका तस्वीरें खिंचवाने का मूड नहीं होता है तो तैमूर अक्सर कैमरों पर नो फोटो चिल्लाते भी नज़र आ जाते हैं।

नन्हें से Baker तैमूर
तैमूर अली खान ने अपने मम्मी पापा के लिए एक प्यारा सा केक बेक किया। देखिए उसकी टूटी फूटी सी प्यारी सी तस्वीर।

पेंटिंग के भी शौकीन
तैमूर अली खान को पेंटिंग का भी शौक है। कम से कम इस तस्वीर में तो वो पेंटिंग में डूबे नज़र आ रहे हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान, तैमूर ने अपने अब्बा सैफ अली खान के साथ मिलकर घर की पूरी दीवार पेंट कर दी थी।

फिटनेस का भी ध्यान
करीना कपूर खान, तैमूर की फिटनेस का भी पूरा ध्यान रखती हैं। तैमूर अली खान अपने प्लेस्कूल में योगा करना भी सीखते हैं। देखिए योगा करने की कोशिश करती उनकी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर।

तैमूर अली खान का पहला मेडल
तैमूर के प्लेस्कूल में था स्पोर्ट्स डे और इस स्पोर्ट्स डे में उन्होंने जीता था अपना पहला मेडल। इस दौरान, करीना कपूर खान भी तैमूर के साथ स्पोर्ट्स फील्ड पर दिखाई दी थीं।

घुड़सवार बने तैमूर
बचपन में हर बच्चा किसी ना किसी के कंधे पर बैठकर चल मेरे घोड़े टिक टिक टिक ज़रूर करता है। लेकिन ज़रा देखिए, तैमूर तो असली घोड़े पर बैठकर घुड़सवारी सीख रहे हैं। वहीं करण जौहर के बच्चे रूही और यश की बर्थडे पार्टी में तो तैमूर शेर भी बन गए।

किचन गार्डन में बिताते हैं वक्त
तैमूर अली खान किचन गार्डन में गार्डनिंग करते और साग सब्ज़ी काटते भी दिखाई दे चुके हैं। करीना और सैफ के साथ एक छुट्टी के दौरान, तैमूर शेफ के साथ किचन गार्डन से सब्ज़ियां तोड़ते नज़र आए थे।


Click it and Unblock the Notifications











