Just In
- 6 min ago
राजकपूर की बर्थ एनिवर्सिरी पर ऋषि कपूर ने किया विश- पुरानी तस्वीर के साथ लिखा इमोशनल मैसेज
- 30 min ago
पापा मेरी फिल्मों की स्क्रिप्ट पर भरोसा नहीं करते, वो कहते थे फिल्म पिटेगी - सलमान खान
- 1 hr ago
विवादों में फंसी अजय देवगन की फिल्म "तानाजी", कोर्ट में याचिका दर्ज, 19 दिसंबर को सुनवाई
- 1 hr ago
दिलीप कुमार को लंदन में मिला वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स अवॉर्ड- 97वें जन्मदिन पर शानदार तोहफा
Don't Miss!
- Automobiles
हस्कवरना बाइक की बिक्री फरवरी से होगी शुरू, जुलाई 2020 तक 379 केटीएम डीलरशिप होगी तैयार
- Sports
BWF World Tour Final 2019: बिंगजियाओ पर जीत के साथ सिंधु ने खत्म किया अपना अभियान
- News
राम मंदिर निर्माण के लिए योगी आदित्यनाथ ने हर घर से मांगे 11 रुपए और एक ईंट
- Finance
प्याज की घटी कीमतें, जानें क्या है रेट
- Technology
Airtel ब्रॉडबैंड में 1000 रुपए का सीधा डिस्काउंट, पढ़ें और जाने कब तक मिलेगा ऑफर
- Lifestyle
रोज रोज की नहीं रहेगी टेंशन, महीने में सिर्फ एक बार लेनी होगी ये गर्भनिरोधक पिल
- Travel
ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का संगम : पठानकोट
- Education
IIT दिल्ली में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 50 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया और योग्यता
लाल सिंह चड्ढा से करीना कपूर का First Look लीक, सादे लुक में आईं नज़र
करीना कपूर खान और आमिर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म द फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अब फिल्म की शूटिंग के साथ ही करीना कपूर का पहला लुक लीक हो चुका है।
करीना कपूर एकदम साधारण से लुक में सरदारनी अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। करीना के लुक को देखकर आपको उनके उड़ता पंजाब लुक की भी याद आएगी। दिलचस्प है कि इससे पहले करीना जब वी मेट और उड़ता पंजाब में सरदारनी बन चुकी हैं।
करीना कपूर और आमिर खान पिछले महीने से ही फिल्म की तैयारी शुरू कर चुके हैं। दोनों ने साथ में जहां फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया वहीं साथ में स्क्रिप्ट सेशन भी किए। उस दौरान भी करीना और आमिर की साथ में तस्वीरें लीक हुई थीं।
करीना कपूर खान इस समय लगातार तीन फिल्मों पर काम कर रही हैं जिनमें आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ और करण जौहर की तख्त शामिल है।

कई फिल्में की रिजेक्ट
करीना कपूर ने लाल सिंह चड्ढा के लिए कई ऑफर भी रिजेक्ट किए। वैसे भी करीना कपूर तैमूर के जन्म के बाद से अपने ऑफर्स को लेकर काफी सतर्क हो गई हैं। वो बहुत ही सोच समझकर अपने रोल चुनती हैं।

फॉरेस्ट गंप का रीमेक
लाल सिंह चड्ढा अंग्रेज़ी फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। ये फिल्म ऑस्कर अवार्ड विजेता फिल्म है जिसे काफी सराहना मिली थी। अब इसका आधिकारिक रीमेक, आमिर खान बना रहे हैं।

आलिया थीं पहली चॉइस
इस फिल्म के लिए हीरोइन की पहली चॉइस थीं आलिया भट्ट। लेकिन आलिया भट्ट ने आमिर खान के साथ काम करने का ऑफर, सलमान खान की संजय लीला भंसाली फिल्म इंशाल्लाह के लिए रिजेक्ट कर दी थी।

आमिर का ट्रैक रिकॉर्ड
आमिर खान का ट्रैक रिकॉर्ड शानदार रहा है। हर दो साल में वो एक फिल्म ही लेकर आते हैं लेकिन इस एक फिल्म के साथ वो बॉक्स ऑफिस पर धमाके कर जाते हैं और ये एक फिल्म सारे रिकॉर्ड्स इधर से उधर कर देती है।

आमिर - करीना की जोड़ी
आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। 3 इडियट्स के साथ उन्होंने जहां बॉक्स ऑफिस पर राज किया था वहीं तलाश के साथ लोगों के दिल पर राज किया।

गायब हैं करीना
करीना कपूर काफी समय से परदे से गायब हैं। आखिरी बार वो परदे पर वीरे दी वेडिंग में दिखाई दी थीं। इसके बाद से करीना किसी अच्छे प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रही थीं। अब वो एक साथ तीन फिल्मों में काम कर रही हैं।

एक साल में एक फिल्म
करीना कपूर ने तैमूर के जन्म के बाद ही तय कर लिया था कि वो एक साल में एक ही फिल्म में काम करेंगी। वीरे दी वेडिंग के बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ साइन की जो दिसंबर में रिलीज़ होने जा रही थी।

शाहरूख के साथ बननी थी जोड़ी
करीना कपूर की जोड़ी, शाहरूख खान के साथ राकेश शर्मा बायोपिक में बननी थी। लेकिन करीना ने ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए रिजेक्ट कर दी थी। इसके बाद करीना ने आमिर की फिल्म साईन की।

हो रहा है इंतज़ार
अब दर्शक आमिर खान और करीना कपूर की जोड़ी के धमाके का एक बार फिर से इंतज़ार कर रहे हैं। दोनों की ट्यूनिंग की फैन फॉलोइंग एकदम ही अलग है।

क्रिसमस 2020 पर धमाका
क्रिसमस हमेशा से ही आमिर खान के लिए शुभ रहा है। अब करीना कपूर भी इस साल क्रिसमस पर धमाका करेंगी और अगले साल वापस क्रिसमस पर ही दर्शकों से मुलाकात करेंगी।