लाल सिंह चड्ढा से करीना कपूर का First Look लीक, सादे लुक में आईं नज़र

करीना कपूर खान और आमिर खान अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। फिल्म अंग्रेज़ी फिल्म द फॉरेस्ट गंप का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। अब फिल्म की शूटिंग के साथ ही करीना कपूर का पहला लुक लीक हो चुका है।

करीना कपूर एकदम साधारण से लुक में सरदारनी अंदाज़ में दिखाई दे रही हैं। करीना के लुक को देखकर आपको उनके उड़ता पंजाब लुक की भी याद आएगी। दिलचस्प है कि इससे पहले करीना जब वी मेट और उड़ता पंजाब में सरदारनी बन चुकी हैं।

kareena-kapoor-khan-first-look-from-lal-singh-chaddha-leaked

करीना कपूर और आमिर खान पिछले महीने से ही फिल्म की तैयारी शुरू कर चुके हैं। दोनों ने साथ में जहां फिल्म के लिए लुक टेस्ट दिया वहीं साथ में स्क्रिप्ट सेशन भी किए। उस दौरान भी करीना और आमिर की साथ में तस्वीरें लीक हुई थीं।

करीना कपूर खान इस समय लगातार तीन फिल्मों पर काम कर रही हैं जिनमें आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा, अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ और करण जौहर की तख्त शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X