सैफ पर हमले के बाद फाइनली Kareena Kapoor Khan ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'हमारी सुरक्षा के लिए खतरा..'

kareena Kapoor khan saif ali khan

Kareena Kapoor Khan Post- सैफ अली खान के हाथ हुए हादसे ने उनके पूरे परिवार को झकझोर के रख दिया है। इस वक्त करीना कपूर खान ने चुप्पी तोड़ते हुए एक पोस्ट किया है।

उन्होने इस पोस्ट में जो कुछ भी कहा है वो काफी हैरान करने वाला है। सैफ अल खान को चाकू लगने के बाद वो अस्पताल में काफी घबराई हुई नजर आईं थीं। अब उन्होने सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिख डाला है।

करीना कपूर खान का पोस्ट

करीना ने लिखा, "यह हमारे परिवार के लिए एक विश्वास ना कर पाने वाला चैलेंजिंग दिन रहा और हम अभी भी सामने आई घटनाओं से निपटने की कोशिश कर रहे हैं। जैसा कि हम इस कठिन समय से गुजर रहे हैं, मैं सम्मानपूर्वक और विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि मीडिया और पापराज़ी लगातार अटकलों और कवरेज से बचें।

हालांकि हम चिंता और सपोर्ट की तारीफ करते हैं, लेकिन लगातार चल रही जांच और ध्यान न केवल भारी है बल्कि हमारी सुरक्षा के लिए एक जरूरी खतरा भी है। मेरी गुजारिश है कि आप हमारी सीमाओं का सम्मान करें और हमें एक परिवार के रूप में ठीक होने और सामना करने के लिए जगह दें। मैं इस संवेदनशील समय के दौरान आपकी समझ और सहयोग के लिए आपको पहले से धन्यवाद देना चाहता हूं।"

लोग कर रहे हैं प्रार्थना

सैफ अली खान के साथ हुई इस घटना के बाद लोग हैरान हैं और लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। सैफ अली खान के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

बीते दिन हमले के बाद अस्पताल में पटौदी परिवार को काफी चिंता में देखा गया था। फिलहाल सैफ अली खान अस्पताल में हैं और उनकी सर्जरी हो चुकी है। कहा जा रहा है कि वो काफी जल्दी स्वस्थ होकर अपने घर जा सकेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X