करीना कपूर खान बनेंगी सीता? लेकिन मांग ली इतनी फीस, प्रोड्यूसर्स के छूटे पसीने!
मशहूर अदाकार करीना कपूर खान इस समय अपने कई शानदार प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में चल रहीं हैं। लगातार फैंस उनकी आने वाली फिल्मों के इंतजार में हैं। इसके अलावा इस समय जो खबर आ रही है वो निश्चित ही करीना कपूर खान के जीवन की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक हो सकती है। बता दें कि करीना कपूर खान एक फिल्म को लेकर चर्चा में हैं जिसमें वो सीता बनने वाली हैं।
कई लोगों का मानना है कि इसका नाम सीता ही होगा लेकिन इसका आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। रामायण से ये कहानी थोड़ी अलग होने वाली है क्योंकि ये फिल्म सीता के जीवन पर आधारित है और कई अभिनेत्रियों के बाद इस फिल्म का ऑफर करीना कपूर खान के पास पहुंचा है।

लेकिन जो खबर सामने आ रही है उसने प्रोड्यूसर्स के पसीने छुड़ा दिए हैँ। इसके पीछा कारण है करीना कपूर खान की मांग जो कि उन्होने इस फिल्म के लिए की है।

करीना की मांग
करीना कपूर खान ने काफी तगड़ी फीस मांगी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट है कि करीना कपूर खान ने इस फिल्म के लिए 12 करोड़ रुपये फीस की डिमांड रख दी है।

बिजी हैं
इसके पीछे एक कारण ये भी है कि वो काफी बिजी हैं और शायद ही प्रोड्यूसर्स इतनी फीस उनको दे पाएंगे। यही कारण है कि वो अभी तक फाइनल नहीं हुई हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान इस समय फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं और इस समय फिल्म रुकी हुई है।

वीरे दी वेडिंग 2
इसके अलावा वो वीरे दी वेडिंग 2 का हिस्सा काफी जल्दी बनने वाली हैं जिसका इंतजार फैंस कर रहे हैं।

हंसल मेहता की फिल्म
खबर आई थी कि हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही एक अनटाइटल्ड मूवी में भी करीना काम करती नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications