करीना कपूर खान के फेवरेट बॉयज- सैफ, तैमूर और इब्राहिम की मजेदार तिगड़ी-जबरदस्त PIC
एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वह प्रेग्नेंट होने के बावजूद लगातार काम कर रही हैं और उनकी धड़ल्ले से बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटो वीडियो सामने आ रही हैं। इस बीच करीना कपूर ने खास फोटो सोशल मीडिया पर खुद शेयर किया है जिसपर सभी की नजरें जरूर ठहर जाएगी।
ये फोटो है पटौदी खानदान के सुपरहिट बॉयज की है। दरअसल करीना कपूर ने एक फोटो पोस्ट की, इस फोटो में सैफ अली खान, इब्राहिम अली खान और छोटे नवाब तैमूर अली खान नजर आ रहे हैं। ये तीनों इस फोटो में काफी कूल नजर आ रहे हैं। फोटो में सैफ और तैमूर व्हाइट कुर्ते में नजर आ रहे हैं। वहीं इब्राहिम पिता सैफ की एकदम कार्बन कॉपी नजर आ रहे हैं।
करीना कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा ये मेरे मनपसंदीदा लड़के। इसके बाद फैंस ने कमेंट्स करना शुरू कर दिए। वहीं कुछ स्टार्स दोस्तों ने भी कमेंट्स किए।


Click it and Unblock the Notifications