..................... करीना कपूर खान 2021 का क्यों कर रही हैं इंतज़ार | kareena kapoor khan eagerly awaits for 2021 see pics - Hindi Filmibeat

करीना कपूर का नया इंस्टाग्राम पोस्ट वो बात कह रहा है जो हर कोई कहना चाहता है

करीना कपूर खान ने अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में वो बात कह दी है जो सबके मन में हैं। करीना ने अपनी एक तस्वीर डालते हुए लिखा - 2021 का इंतज़ार कर रही हूं। वाकई जिस तरह 2020 बीत रहा है, हर किसी को बस अब ये साल गुज़र जाने का इंतज़ार है। गौरतलब है कि 2020 में लोगों ने महामारी के बीच हर छोटी बड़ी आपदा देख ली है।

अब करीना के इस इंस्टाग्राम पोस्ट से हर कोई सहमत दिखाई दे रहा है। वैसे करीना ने लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाते हुए सैफ और तैमूर के साथ काफी अच्छा वक्त बिताया है।

kareena-kapoor-khan-eagerly-awaits-for-2021-see-pics

करीना के करियर की बात करें तो इस साल करीना ने बॉलीवुड में 20 साल पूरे कर लिए हैं। करीना ने 2000 में जे पी दत्ता की रिफ्यूजी के साथ अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म भले ही ना चली हो लेकिन करीना लोगों के दिल में घर कर गई थीं।

बात करें 2021 की तो फिलहाल करीना के पास 2 फिल्में हैं - लाल सिंह चड्ढा और तख्त। लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग थोड़ी सी बाकी है तो तख्त अभी शुरू भी नहीं हुई है।

{photo-feature}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X