..................... Kareena Kapoor Khan do not want to see Taimur and Jeh a Film Star! 'मैं नहीं चाहती हूं कि तैमूर और जेह फिल्मों में आएं', करीना कपूर खान का बड़ा बयान! - Hindi Filmibeat

'मैं नहीं चाहती हूं कि तैमूर और जेह फिल्मों में आएं', करीना कपूर खान का बड़ा बयान!

सुपरस्टार सैफ अली खान कुछ महीनों पहले दोबारा पिता बने थे और करीना कपूर खान ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद से लगातार तैमूर के भाई के आने की बातें चल रहीं थीं और कई बार उसके नाम को लेकर विवाद भी हुआ है। सोशल मीडिया पर खबर आई थी कि उसका नाम जहांगीर हैं। इसके बाद करीना कपूर खान को बुरी तरह ट्रोल किया गया था। लेकिन बाद में उन्होने क्लियर कर दिया था कि उनके बेटे का नाम जेह हैं।

जेह अली खान को लेकर अब फिर से चर्चा है। करीना कपूर खान ने हाल ही में अपने बच्चों के करियर को लेकर कुछ ऐसा कहा है जो कि खबरों में है। दरअसल करीना कपूर खान नहीं चाहती हैं कि उनके बेटे तैमूर और जेह फिल्मों में आएं और एक्टर बनें।

kareena kapoor khan, taimur, करीना कपूर खान, तैमूर

इस दौरान वो हिंदुस्तान टाइम्स से बात कर रहीं थीं। उन्होने कहा कि.. ''मैं चाहती हूं कि मेरे दोनों बेटे जेंटलमेन बनें। मैं ये चाहती हूं कि उनको देखकर लोग कहें कि...

आगे क्यो बोलीं बेबो?

आगे क्यो बोलीं बेबो?

उनकी परवरिश काफी अच्छी हुई है और वो दिल के काफी अच्छे हैं। मैं ऐसा सोचती हूं कि मैने ये अच्छे से किया है। मैं उनको एक फिल्म स्टार बनते नहीं देखना चाहतीं। मुझे खुशी होगी अगर तैमूर मेरे पास आए और कहे कि मैं कुछ और बनना चाहती हूं। माउंट एवरेस्ट चढ़े, ये उसकी पसंद है। बस मैं उनके साथ हूं, अपने बच्चों का सपोर्ट करूंगी।''

बयान काफी चर्चा में है

बयान काफी चर्चा में है

करीना कपूर खान का ये बयान काफी चर्चा में है और इसके बाद से लोग ट्विर पर उनको कई तरह की बातें कह रहे हैं। लोगों का मानना है कि करीना कपूर खान काफी सही सोचती हैं। इसी के चलते वो चर्चा में हैं।

 मीडिया का काफी प्यार मिला है

मीडिया का काफी प्यार मिला है

करीना के दोनों बच्चों को मीडिया का काफी प्यार मिला है। तैमूर की तस्वीरें उस समय हर दिन सामने आती थीं और लोग उनको काफी पसंद करते थे। इन दिनों जेह की तस्वीरें एक एक करके सामने आ रही हैं। इससे इतना तो तय है कि वो मीडिया की पसंद हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर करीना कपूर खान इस समय आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बिजी हैं। प्रेगनेंसी के कारण कुछ समय तक वो फिल्मों से दूर हो गईं थीं। हालांकि अब काफी जल्दी वो सेट पर होंगी।

लाल सिंह चड्ढा

लाल सिंह चड्ढा

ऐसा कहा जा रहा है कि काफी जल्दी आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट का ऐलान होने वाली है। इसी साल के अंत तक फिल्म रिलीज हो सकती है। करीना कपूर खान इस फिल्म में काफी शानदार रोल कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X