Kareena Kapoor Khan Diwali 2022 Pics: करीना कपूर खान ने मनाई परिवार और खानदान वाली दिवाली, देखिए तस्वीरें

Kareena Kapoor Khan Diwali 2022 Pics: इस साल बॉलीवुड में पार्टियों का दौर चल रहा है लेकिन इस बीच कुछ सितारों ने परिवार के साथ ही दिवाली मनाई। इनमें करीना कपूर खान की दिवाली भी शामिल थी। करीना कपूर खान ने इस साल, अपने परिवार के साथ ही दिवाली मनाई और इस दिवाली पार्टी के लिए पूरा खान पटौदी और कपूर परिवार एक साथ इकट्ठा हुआ। करीना कपूर खान ने अपने पूरे परिवार के साथ ये Family picture शेयर करते हुए कैप्शन लिखा - परिवार
हालांकि, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान इस पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाए क्योंकि उन्हें और कई बॉलीवुड पार्टियां अटेंड करनी थीं। वहीं देर रात हुई इस पार्टी में करीना कपूर खान के दोनों बेटे जेह अली खान और तैमूर अली खान भी नहीं दिखाई दिए। देखिए इस पार्टी की तस्वीरें।

करीना कपूर खान की दिवाली पार्टी
इस पार्टी में करीना कपूर खान की बुआ रीमा जैन अपने पति मनोज जैन और बेटे अरमान जैन के साथ पहुंची। अरमान के साथ उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा भी इस दिवाली पार्टी का हिस्सा बनीं।

पटौदी परिवार
कपूर परिवार के साथ पटौदी परिवार भी इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचा। सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू।

नीतू कपूर
नीतू कपूर, रणबीर और आलिया के बिना ही इस पार्टी का हिस्सा बनीं। वो अपने साथ दिवाली के तोहफे लेकर पहुंची थीं।

कपूर परिवार
करीना कपूर खान की बहन करिश्मा कपूर, माता पिता रणधीर कपूर और बबीता और चाचा कुणाल कपूर अपने बेटे ज़हान कपूर के साथ इस पार्टी में शिरकत करने पहुंचे।

Family Picture
करीना कपूर खान ने अपने परिवार के साथ ये प्यारी सी तस्वीर शेयर की। करीना, करिश्मा अपने माता - पिता - बबीता और रणधीर कपूर के साथ नज़र आ रही हैं। करीना को घर में प्यार से बेबो और करिश्मा को लोलो बुलाया जाता है।

पटौदी परिवार
करीना कपूर, सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान और उनके पति कुणाल खेमू की भी बहुत अच्छी दोस्त हैं।

परिवार वाली दिवाली
करीना कपूर खान की ये तस्वीरें सुबूत हैं कि उनकी परिवार वाली दिवाली काफी अच्छी और सफल रही है। आपको भी परिवार वाली दिवाली शुभ हो। Happy Diwali!


Click it and Unblock the Notifications











