करीना कपूर खान ने 'सीता' के लिए मांगी थी इतनी बड़ी रकम? फिल्ममेकर्स ने कंगना रनौत दे दी फिल्म!
अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में एक ऐलान किया है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि कंगना रनौत एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं जिसका नाम सीता होने वाला है। लेकिन अब कुछ खबरें सामने आ रही हैं जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि फिल्म पहले करीना कपूर खान को ऑफर की गई थी लेकिन पैसों की मांग के कारण ऐसा नहीं हो पाया। कुछ रिपोर्ट्स लगातार इसी को लेकर सामने आ रहीं हैं..
टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में लिखा है कि करीना कपूर खान से फिल्ममेकर्स ने बात की थी लेकिन उन्होने इस फिल्म के लिए करीब 12 करोड़ रुपए की डिमांड कर दी थी।

इसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म को लेकर कंगना रनौत से बात की और फिल्म उनकी हो गई। कंगना रनौत ने 14 सितंबर को इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

कंगना ने किया था ऐलान
कंगना रनौत ने लिखा था.. 'अवतार- सीता कलाकारों की इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ मुख्य भूमिका के लिए बोर्ड में शामिल होने की खुशी है। सीता राम के आशीर्वाद से.. जय सियाराम।' बता दें कि करीना कपूर खान को लेकर कल से ट्विटर पर भी इसके बारे में बातचीत चल रही है।

पोस्टर भी कंगना रनौत ने पोस्ट किया था
फिल्म का नाम भी सीता होने वाला है और इसका पहला पोस्टर भी कंगना रनौत ने पोस्ट किया था। जब से इसका ऐलान हुआ है, फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैँ। एक यूजर ने लिखा है 'ये सब देखकर लग रहा है कंगना रनौत अपने करियर के शिखर पर हैँ।'

वर्कफ्रंट
एक यूजर का कहना है कि सीता में वो शानदार होंगी। कंगना रनौत की फैन फॉलोविंग कितनी शानदार ये तो सभी जानते हैं लेकिन किस तरह से वो खबरों में रहती हैं ये भी सभी को पता है। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस वक्त तेजस और धाकड़ को लेकर बिजी हैं।

जयललिता की बायोपिक
कंगना रनौत के फैंस उनकी आने वाली फिल्मों का अक्सर इंतजार करते रहते हैँ। जयललिता की बायोपिक काफी पसंद की जा रही है, थलाइवी में उनके अभिनय का शानदार नजारा देखने को मिला है।

करीना कपूर खान
करीना कपूर खान फिलहाल फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर काफी बिजी चल रही हैं और हाल ही में आमिर खान के साथ स्पॉट हुईं थीं।

शूटिंग रुक गई थी
कुछ समय पहले पहले उनकी प्रेगनेंसी के कारण फिल्म की शूटिंग रुक गई थी लेकिन अब वो फिर सेट पर हैं और काफी जल्दी शूटिंग पूरी हो जाएगी। फैंस इस बात को लेकर इंतजार में हैं कि कब लाल सिंह चड्ढा की रिलीज डेट का ऐलान होगा।


Click it and Unblock the Notifications











