नए साल पर भावुक हुईं करीना कपूर खान, 2025 को याद कर रोईं, बोलीं- कुछ भी आसान नहीं था...
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ अली खान बच्चे तैमूर अली खान और जेह के साथ मिलकर वेकेशन मनाने गई हैं। करीना कपूर ने नए साल की शुरुआत में पुराने साल को याद किया इस दौरान करीना काफी भावुक हो उठीं उन्होंने बताया कि पिछला साल उनके लिए आसान नहीं था। करीना का यह भावुक पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पिछले साल को याद पर भावुक हुईं करीना
आपको बता दें कि पिछले साल 16 जनवरी को सैफ अली खान के बांद्रा वाले अपार्टमेंट में चोरी की मंशा से घुसपैठिए घर में घुसे थे। इस दौरान घर में कोई चोरी तो नहीं हुई, लेकिन घुसपैठिए ने सैफ अली खान पर हमला किया था। जिस वजह से उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस घटना के बाद से सैफ अली खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी। पुरानी घटना को याद करने के बाद करीना ने साल 2026 के खुशमय रहने की कामना की।
हम रोए लेकिन हम डटे रहे
करीना कपूर अपनी इस भावुक पोस्ट में लिखती हैं- जैसे ही हम बैठकर इस बारे में बात करते हैं कि हम साल के आखिरी दिन में पहुंच गए हैं। हम काफी दूर निकल आए हैं। बीता साल 2025 हमारे परिवार और बच्चों के लिए मुश्किलों से भरा रहा है, लेकिन हमने इस साल को हंसते हुए सिर ऊंचा रखकर एक साथ पार किया। हम काफी रोए भी हमने कई प्रार्थनाएं भी कीं और अब हम यहां हैं। साल 2025 ने हमें यह सिखाया है कि इंसान को निडर होना चाहिए। प्यार हर चीज पर जीत हांसिल कर लेता है और बच्चे हमारी सोच से ज्यादा बहादुर होते हैं। बता दें कि करीना कपूर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए दिलासा दिया तो वहीं दूसरे ने नए साल की बधाई दी।


Click it and Unblock the Notifications











