PIC: करीना कपूर के साथ सैफ अली खान ने मनाया जन्मदिन- फैंस ने कहा, तैमुर कहां है?
Recommended Video
सैफ अली खान ने शुक्रवार को अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। फिलहाल सैफ लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लिहाजा, इस सेलिब्रेशन में उनके साथ सिर्फ करीना कपूर खान और तैमुर साथ रहे। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन से एक तस्वीर सामने आई है, जहां सैफ करीना के साथ अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं। लेकिन तैमुर गायब हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर फैंस तैमुर को भी देखना चाह रहे हैं।
सैफ अली खान और करीना दोनों ही सोशल मीडिया का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उनके कई फैन क्लब हैं, जहां उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। उन्हीं फैन क्लब्स में से एक ने ये तस्वीर पोस्ट की है।

कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि वे इंग्लैंड के विंडसर में अपना जन्मदिन मनाएंगे। वहां हम 6 लोग अपने बच्चों के साथ रह रहे हैं। हम साथ खाना बनाते हैं और साथ खाते हैं। मैं अपना जन्मदिन दोस्तों संग डिनर करके मनाऊंगा।
वहीं, करिश्मा कपूर ने भी अपनी और सैफ की एक तस्वीर शेयर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। करिश्मा ने लिखा- "Happy birthday saifu ! 🎂❤️ we love you ( my favourite pic of us 😎) #family #flashbackfriday." (sic)
View this post on InstagramHappy birthday saifu ! 🎂❤️ we love you ( my favourite pic of us 😎) #family #flashbackfriday
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on


Click it and Unblock the Notifications