पुलिस ने केरल से जब्त की 'करीना कपूर' की लग्जरी कार, करोड़ों का ठगी मामला!
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की कथित लग्ज़री कार पोर्श को केरल पुलिस ने सीज किया है। करीना कपूर के नाम से रजिस्टर्ड इस कार को पुलिस ने एक फ़्रॉड केस में Monson Mavunkal के पास से ज़ब्त की है। Monson Mavunkal को केरल पुलिस ने पुरानी क़ीमती सामान को चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। Monson Mavunkal के पास से ही पुलिस को लग्ज़री कार पोर्श मिली है जो कि करीना कपूर के मुंबई वाले पते पर रजिस्टर है।
केरल पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में जिस कार को ज़ब्त की है वह Porsche Boxster है। यह कार पिछले एक साल से चेर्तला पुलिस थाने के Alappuzha में स्थित कंपाउंड में खड़ी है। पुलिस का कहना है कि Monson Mavunkal ने इस कार के काग़ज़ात अभी तक पुलिस को नहीं दिए हैं। ऐसे फ़िलहाल यह साफ़ नहीं है कि यह गाड़ी किसके नाम पर रजिस्टर की गई है।

केरल पुलिस ने Monson Mavunkal के पास से 20 गाड़ियां सीज की है। बता दें कि करीना कपूर के नाम से जो गाड़ी सीज की गई वह साल 2017 में उनके मुंबई स्थित वाले घर के पते पर रजिस्टर है जिसमें उनके पिता रणधीर कपूर का नाम भी है।
हालांकि पुलिस ने बताया कि Monson Mavunkal ने जो भी गाड़ी के काग़ज़ दिखाए हैं वे फ़र्ज़ी हैं। काग़ज़ देखने से पता चलता है कि करीना के नाम से यह गाड़ी किसी और नाम पर ट्रांसफ़र नहीं हुई है।
Monson Mavunkal को केरल पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की एंटीक चीजें चुराने और लोगों से आर्थिक फ़्रॉड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
फ़िलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि Monson Mavunkal के पास ऐसी कितनी गाड़ियां हैं। Monson Mavunkal लोगों को झांसा देने के लिए सस्ते दाम में महंगी लग्ज़री गाड़ी ख़रीदता था। Monson Mavunkal खुद को तेलुगू अभिनेता, फिलांथ्रोपिस्ट और मोटिवेशनल स्पीकर बताता है।


Click it and Unblock the Notifications











