Alia Ranbir Baby Girl Raha Kapoor का नाम सुनकर खुशी से उछल पड़ीं बुआ करीना कपूर खान, पढ़िए रिएक्शन

Recommended Video
Alia Ranbir Baby Girl Raha Kapoor: आलिया भट्ट [Alia Bhatt] ने आज एक पोस्ट में ये एलान किया है कि उनकी और रणबीर कपूर [Ranbir Kapoor] की बेटी का नामकरण संस्कार हो चुका है और उसकी दादी ने उसका नाम रखा है राहा कपूर। आलिया ने इस पोस्ट में ये भी बताया कि राहा कपूर का नाम हर भाषा में खूबसूरत है और इसका शुद्ध मतलब है दिव्य पथ। अब राहा कपूर का नाम सुनते ही बुआ करीना कपूर खान का भी बेहद प्यारा रिएक्शन सामने आया है।
करीना कपूर खान ने आलिया के इस पोस्ट पर खुशी ज़ाहिर करते हुए अपनी उत्सुकता भी दिखाई। उन्होंने लिखा - राहा कपूर क्या मैं तुम्हें गोद में ले सकती हूं? अब इंतज़ार ही नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि इस समय करीना कपूर खान अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए हंसल मेहता के सेट पर हैं।
शायद अब तक करीना कपूर खान, राहा कपूर से मिल भी नहीं पाई और इसलिए उन्होंने इस पोस्ट में लिखा कि वो अब और इंतज़ार नहीं कर पा रही हैं। वहीं राहा की बुआ रिद्धिमा कपूर ने भी उनके नाम के एलान वाले इस पोस्ट पर एक नज़रबट्टू का इमोजी लगाया।


Click it and Unblock the Notifications











