..................... Kareena Kapoor Khan turns producer with her next film by Hansal Mehta | करीना कपूर अपनी फिल्म करेंगी प्रोड्यूस, हंसल मेहता करेंगे डायरेक्ट, पढ़िए डीटेल्स - Hindi Filmibeat

करीना कपूर खान ने लिया करियर का सबसे बड़ा फैसला, अगली फिल्म खुद करेंगी प्रोड्यूस, डायरेक्टर भी फाईनल

करीना कपूर खान उन चंद बॉलीवुड हीरोइनों में से एक हैं जिन्हें रिस्क लेना बहुत ज़्यादा पसंद नहीं है। करियर के शुरूआती दिनों में तो करीना कपूर खुद कहती थीं कि वो मिली जुली फिल्में साईन करती हैं - कुछ हिट हो जाती हैं और कुछ फ्लॉप। लेकिन अब करियर के अगले पड़ाव में करीना कपूर ने बहुत ही बड़ा और ज़िम्मेदारी भरा कदम उठा लिया है।

मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर खान अपनी अगली फिल्म के साथ प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। इस फिल्म को करीना कपूर, एकता कपूर के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगी और फिल्म को डायरेक्ट करेंगे, शाहिद, सिटीलाईट्स, छलांग, अलीगढ़ जैसी फिल्मों को डायरेक्ट करने वाले हंसल मेहता।

kareena-kapoor-khan-boldest-career-choice-turns-producer-next-film-by-hansal-mehta-details-here

फिल्म यूके में हुई एक घटना पर आधारित होगी और ये एक थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है लेकिन हंसल मेहता कंफर्म कर चुके हैं कि करीना कपूर खान के साथ ये फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर जाएगी और विशुद्ध सस्पेंस थ्रिलर होगी। गौरतलब है कि करीना कपूर खान ने सस्पेंस - थ्रिलर जैसी फिल्में अपने करियर में ना के बराबर की हैं।

उनके सबसे सफल थ्रिलर फिल्में अजनबी और तलाश हैं। अजनबी में करीना कपूर, बॉबी देओल, अक्षय कुमार और बिपाशा बसु के साथ दिखाई दी थीं। वहीं तलाश में वो आमिर खान के अपोज़िट बेहतरीन भूमिका में दिखाई दी थीं।

एकता कपूर के साथ सफल फिल्म

एकता कपूर के साथ सफल फिल्म

करीना कपूर खान, इससे पहले, एकता कपूर के साथ वीरे दी वेडिंग में काम कर चुकी हैं। वीरे दी वेडिंग, बालाजी टेलीफिल्म्स ने प्रोड्यूस की थी और अब एकता कपूर, करीना कपूर खान के साथ उनकी अगली थ्रिलर फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं। करीना को ये फैसला लेने में बिल्कुल भी कठिनाई नहीं हुई क्योंकि उन्हें एकता कपूर पर पूरा भरोसा है। एकता कपूर की मानें तो करीना स्टार पावर का बेस्ट उदाहरण हैं।

करनी थी तख्त की शुरूआत

करनी थी तख्त की शुरूआत

गौरतलब है कि अपने बेटे की डिलीवरी के बाद करीना कपूर खान को करण जौहर की फिल्म तख्त की शूटिंग शुरू करनी थी। लेकिन फिलहाल के लिए ये फिल्म डिब्बाबंद हो चुकी है। इस दौरान, करीना कपूर खान ने कई स्क्रिप्ट सुनी लेकिन उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में किसी को कोई भनक नहीं थी। हर कोई बस किसी आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार कर रहा था।

किताब में मसरूफ

किताब में मसरूफ

गौरतलब है कि अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान, करीना कपूर खान अपनी किताब में बिज़ी थीं जो अब रिलीज़ होने जा रही है। इस किताब में करीना कपूर खान ने अपनी दोनों प्रेगनेंसी के दौरान के अनुभवों को शेयर किया है। करीना का कहना है कि पहली प्रेगनेंसी के दौरान वो नर्वस ज़रूर थीं लेकिन दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान उन्हें कोई डर नहीं था। वो अपने सारे खट्टे मीठे अनुभव, अपने फैन्स के साथ बांटना चाहती हैं।

सीता से जुड़ी कंट्रोवर्सी

सीता से जुड़ी कंट्रोवर्सी

हाल ही में करीना कपूर खान का नाम कंट्रोवर्सी में घिरा रहा। दरअसल, खबरें थीं कि किसी डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म में सीता के रोल के लिए अप्रोच किया है और इस रोल को निभाने के लिए करीना कपूर खान ने 12 करोड़ की डिमांड की है। बस करीना कपूर खान की इस कीमत को सुनकर फैन्स ने उनकी आलोचना करनी शूर कर दी। कुछ ने यहां तक कह डाला कि करीना कपूर खान को सीता बनने का कोई हक ही नहीं है।

फिल्म जगत का मिला साथ

फिल्म जगत का मिला साथ

करीना कपूर खान का नाम बेवजह ही इस कंट्रोवर्सी में घसीटा गया लेकिन उनका साथ देने इंडस्ट्री की कई हीरोइन आगे आईं। तापसी पन्नू का कहना था कि ये फीस डिमांड करना करीना कपूर खान का हक है। वो अपनी मेहनत और संघर्ष के साथ आज इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि अपना मेहनताना खुद तय कर सकती हैं और उन्हें ऐसा करना भी चाहिए।

प्रेगनेंसी के दौरान शूटिंग

प्रेगनेंसी के दौरान शूटिंग

अपनी प्रेगनेंसी के दौरान, करीना कपूर खान ने आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की। जब करीना कपूर खान, पांच माह की प्रेगनेंट थीं, उस दौरान उन्होंने फिल्म के लिए आमिर खान के साथ एक रोमांटिक गाना भी शूट किया है। माना जा रहा है कि लाल सिंह चड्ढा इस साल दिसंबर में रिलीज़ हो सकती है। आमिर खान ने करीना कपूर खान पर चुटकी लेते हुए कहा कि हमने शूटिंग के दौरान, करीना और कोरोना दोनों को झेला। आमिर चाहते थे कि डिलीवरी से पहले करीना अपना पूरा काम खत्म कर दें।

परदे पर आखिरी फिल्म

परदे पर आखिरी फिल्म

परदे पर आखिरी बार करीना कपूर खान, अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ में नज़र आईं। धर्मा प्रोडक्शन्स की इस फिल्म में करीना कपूर एक प्रेगनेंट महिला के किरदार में ही नज़र आईं थीं। अब दर्शक करीना कपूर खान को वापस परदे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। और इस बार वो अपने पुराने किरदारों से हटकर एक थ्रिलर फिल्म के साथ दर्शकों को इंटरटेन करने वाली हैं। तो बस अब एक एलान और फिल्म के आधिकारिक टाईटल का इंतज़ार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X