करीना कपूर का बेडरूम सीक्रेट, 'वाइन, पजामा और सैफ अली खान'- इनके बिना नहीं आती बेबो को नींद
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर ने हालिया एक इंटरव्यू में कई बड़े खुलासे किए। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर मजेदार बातें बताई। साथ ही उन्होंने बताया कि अभी तक उनके छोटे बेटे से उनकी सास शर्मिला टैगोर नहीं मिली हैं। इस बारे में बात करते हुए करीना ने लीजेंड एक्ट्रेस और अपनी सास शर्मिला टैगोर की जमकर तारीफ भी की। इतना ही नहीं करीना ने बेडरूम सीक्रेट भी खोल डालें।
करीना कहती हैं कि जब कोई भी मुझसे सास के बारे में पूछता है तो मैं थोड़ी नर्वस हो जाती हैं। क्योंकि एक लीजेंड, आइकॉन और सक्सेसफुल एक्ट्रेस के बारे में क्या कहूं। मैं बहुत खुशकिस्मत समझती हूं कि पूरी दुनिया उन्हें मेरी सास के रूप में जानती हूं।

करीना ने सास के बारे में तारीफों के पुल बांधते हुए कहा कि, वह बहुत ही कमाल की महिला हैं, जिन्होंने एक समय इंडस्ट्री पर खूब राज किया है, आज वह मेरी सास है, इसे में बहुत ही किस्मतवाली बात समझती हूं।
बेबो आगे कहती हैं कि एक पर्सन के तौर पर शर्मिला टैगोर बहुत ही प्यारी, केयरिंग और शालीन महिला हैं। वह अपने बच्चों और सभी का बहुत ध्यान रखती हैं। जब जब मुझे उनकी जरूरत होती हैं वह हमेशा मेरे साथ होती हैं।

करीना के छोटे बेटे से क्यों नहीं मिली अभी तक सास शर्मिला टैगोर
करीना ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि शर्मिला अभी तक दूसरे पोते से नहीं मिल पाईं हैं। इसका कारण हैं कोरोना महामारी। इसी की वजह से हम साथ में समय नहीं गुजार पाए हैं।

करीना कपूर ने खोले बेडरूम सीक्रेट्स
करीना कपूर ने इस इंटरव्यू में कहा कि उन्हें हमेशा बेड पर तीन चीजें चाहिए होती हैं। वह कहती हैं, मुझे बेड़ पर 3 चीजें हमेशा चाहिए, एक बोतल वाइन, पजामा और सैफ अली खान।

करीना ने खुद की भी की तारीफ
करीना ने कहा कि बेडरूम वाले जवाब के लिए तो मुझे प्राइज मिलना चाहिए। मैंने एकदम ईमानदारी से जवाब दिया है। इससे बेहतर इस सवाल का जवाब हो ही नहीं सकता था।

प्रेग्नेंसी में क्या खाने का मन करता था करीना कपूर का
करीना ने हाल में ही प्रेग्नेंसी में उन्हें क्या खाने की क्रेविंग होती थी, इसे लेकर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें दोनों ही बच्चों के जन्म के समय पिज्जा और पास्ता खाने का मन किया करता था।

फूडी हैं करीना कपूर
करीना कपूर का कहना है कि वह और उनका परिवार काफी फूडी है। उनके लिए कीचन में तैमूर और सैफ मिलकर खाना बनाया करते थे। वह कीचन में म्यूजिक के साथ साथ खाने बनाने का लुत्फ भी उठाया करते थे।


Click it and Unblock the Notifications











