करीना कपूर खान को लगा बुरा सदमा - बेटों तैमूर और जेह को क्यों किया गया इतना ट्रोल?
करीना कपूर खान ने इस साल की शुरूआत में एक बेटे को जन्म दिया और हाल ही में लोगों के सामने उनके छोटे बेटे का नाम आया। जैसे ही लोगों को पता चला कि करीना कपूर खान के छोटे बेटे का नाम जहांगीर है, उन्हें और सैफ अली खान को फिर से ट्रोल किया। किसी ने उनके अगले बेटे का नाम औरंगज़ेब बताया तो किसी ने वापस तैमूर को ट्रोल किया।
अब करीना कपूर खान ने भी पहली बार एक इंटरव्यू में अपने दोनों बेटों के नाम के ट्रोल होने पर बात की। करीना कपूर खान ने इस इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने और सैफ ने ये नाम इसलिए रखा क्योंकि उन्हें ये दोनों नाम पसंद थे।

करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर का नाम भी जब लोगों को पता चला तो उन्होंने तैमूर को नाम को काफी ट्रोल किया। लोगों के तैमूर नाम के शासक से करीना कपूर खान के नाम की तुलना भी की।


Click it and Unblock the Notifications











