करीना कपूर के बेबी बंप पर बवाल क्यों, नहीं आने वाला जूनियर सैफू!
करीना कपूर के बेबी बंप को लेकर लोगों के बीच काफी बवाल मचा हुआ है। हर सुबह एक नयी खबर दिखाई देती है कि आखिर क्या राज है इस बेबी बंप के पीछे। लेकिन असल में ऐसा कुछ है ही नहीं। बात सिर्फ इतनी सी है कि करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म गोरी तेरे प्यार में की शूटिंग के दौरान बेबी बंप के साथ नज़र आईं। चूंकि उनकी तस्वीरें कैमरे में कैद हो गयीं इसलिए मीडिया को कुछ तो खबर बनानी थी और इसीलिए उन्होंने ये खबर बना दी क्या करीना मां बनने वाली हैं। लेकिन करीना सिर्फ स्क्रीन पर मां बनने वाली हैं ना कि रियल लाइफ में। यानी कि अगर छोटे सैफू के बारे में आप सोच रहे हैं तो भूल जाइये।
कम से कम अगले कुछ सालों के लिए तो ऐसा सोचिएगा भी मत कि करीना कपूर के मां बनने की खबर आपको सुनाई देगी। हां अगर कोई ऐक्सीडेंट हो गया तो बात और है लेकिन जानबूझकर और प्लान करके तो करीना और सैफ अभी बच्चे के बारे में नहीं सोच रहे हैं। करीना कपूर ने खुद मीडिया से ये बात शेयर की थी कि अभी तो वो लोग शादी के बंधन में बंधे हैं और अभी दोनों अपने करियर में भी काफी व्यस्त हैं ऐसे में बच्चे के बारे में सोचना अभी बहुत जल्दी होगा। करीना ने ये भी कहा कि हम उन लोगों में से नहीं हैं जो कि शादी बच्चे पैदा करने के लिए करते हैं। हमें अभी वक्त चाहिए।
तो करीना के खुद इतना कुछ क्लीयर कर देने के बाद भी अगर आप कुछ उम्मीद लगाए बैठे हैं तो भूल जाइये और इस तरह की खबरों पर विचार करना या चर्चा करना छोड़ दीजिये। करीना अभी कुछ सालों तक ऐसी कोई खुशखबरी आपको नहीं देने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications