सौतेली मां करीना कपूर खान ने सारा अली खान से 'वन नाइट स्टैंड' पर किया था सवाल? भड़क गए थे लोग!

Kareena Kapoor Sara Ali Khan Video- कई बार कुछ ऐसे थ्रोबैक वीडियोज सामने आते हैं जो कि हर बार लोगों को चौंकाते हैं। इस वक्त भी एक ऐसा ही वीडियो सारा अली खान और करीना कपूर खान का सामने आया है।
इस दौरान करीना कपूर खान कुछ सवाल सारा अली खान से पूछती नजर आ रही हैं। लेकिन जब वो वन नाइट स्टैंड को लेकर सवाल पूछने लगती हैं तो सारा अली खान का रिएक्शन आपको हैरान करने के लिए काफी है।
जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में सारा अली खान ने कई सवालों के जवाब दे रही हैँ। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि करीना कपूर खान इस तरह के सवाल भी पूछ सकती हैं।
करीना ने पूछा, ''मुझे नहीं लगता कि मुझे तुमसे ये सवाल पूछना चाहिए लेकिन हम एक मॉडर्न फैमिल हैं। वन नाइट स्टैंड?'' सारा अली खान जवाब देती हैं, ''कभी नहीं।'' करीना कपूर खान राहत की सांस लेते हुए कहती हैं, ''अब मुझे चैन मिला।'' ये वीडियो काफी पुराना है लेकिन अब तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग?
इस वीडियो पर लोगों के कई तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ''चलो कम से कम वो हिचकिचाई तो।'' एक ने लिखा, ''ये क्या सवाल है, ऐसे कौन पूछता है।'' एक ने लिखा, ''मॉडर्न का मतलब कुछ भी।'' एक ने लिखा, ''सारा को भी उनको वही सवाल पूछना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''वो जानती है कि वो उनकी सौतेली मां, सगी मां नहीं।'' एक ने लिखा, ''वह यह सवाल इसलिए पूछ रही है क्योंकि सौतेली माँ होने के नाते भी उसे इसकी परवाह है। सारा के लिए बेस्ट सौतेली माँ।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
बता दें कि करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी की थी और वो सैफ की दूसरी पत्नी है। सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह थीं जिनकी बेटी सारा अली खान हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications