Oooo. आर बाल्की की फिल्म में दिखेंगे ये दो 'कपूर' स्टार्स
[बॉलीवुड न्यूज] इस साल 'शमिताभ' जैसी फिल्म देने वाले निर्देशन आर बाल्की अब अपने अगले फिल्म पर काम करना शुरू कर चुके हैं। कुछ ही समय पहले हमने आपको बताया था कि फिल्म में अर्जुन कपूर फाइनल हैं। बहरहाल, अब आपको बता दें, कि अर्जुन के साथ फिल्म में होंगी करीना कपूर खान।
अलग और दमदार फिल्में बनाने के लिए पॉपुलर निर्देशक आर बाल्की अपनी फिल्म की कास्टिंग को लेकर हमेशा ही सजग रहे हैं। चाहे वह 'चीनी कम' हो, 'पा' हो या 'शमिताभ'। इनकी फिल्मों में हमेशा किरदारों को देखते हुए सितारों का चयन किया जाता है, न कि सितारों को देखकर किरदार बनाए जाते हैं।
मिलिए अभिषेक बच्चन और उनके दो भाईयों से..सभी एक जैसे!
बहरहाल, बता दें, बाल्की की अगली फिल्म एक लव- स्टोरी होगी। जिसमें करीना कपूर और अर्जुन कपूर को- स्टार्स होंगे। फिल्म का नाम अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। लेकिन इसकी शूटिंग जुलाई से शुरू कर दी जाएगी और फिल्म रिलीज होगी 2016 में।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications














