..................... Kareena Kapoor Khan approached for Hindi Medium 2 opposite Irrfan Khan - Hindi Filmibeat

Just In: हिंदी मीडियम 2 के लिए साथ नज़र आएंगे ये दो खान, होगा एक और धमाका

जब से दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स ने ये कंफर्म किया है कि हिंदी मीडियम का सीक्वल ज़रूर बनेगा तब से फैन्स बस इस प्रोजेक्ट की अपडेट सुनकर ही खुश हो जाते हैं। एक तरफ फिल्म की टीम ने सीक्वल पर काम शुरू कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ, इरफान खान के पूरी तरह ठीक होने का इंतज़ार किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि इरफान खान अपनी वापसी इसी फिल्म के साथ करेंगे। इस बीच, फिल्म के लिए नई हीरोइन ढूंढी जा रही है। पहले पार्ट में इरफान खान के अपोज़िट पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा क़मर ने काम किया था। खबर है कि इस रोल के लिए करीना कपूर खान को अप्रोच किया गया है।

kareena-kapoor-khan-approached-hindi-medium-2-opposite-irrfan-khan

अगर करीना कपूर खान इस फिल्म के लिए हां करती है तो पहली बार वो और इरफान खान एक साथ काम करते नज़र आएंगे। फिलहाल तो फिल्म की टीम करीना कपूर की हां का इंतज़ार कर रही है। गौरतलब है कि हिंदी मीडियम 2016 की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। वहीं फिल्म ने चीन में भी जमकर कमाई की थी।

जब से फिल्म के सीक्वल पर बात शुरू हुई है तब से फिल्म में नाम जुड़ रहे हैं और हट रहे हैं। पहले खबर थी कि इरफान खान के साथ इस फिल्म में सारा अली खान नज़र आएंगी। फिर अफवाह आई कि इस बार फिल्म में शाहरूख खान और काजोल नज़र आएंगे। अब फिल्म करीना कपूर तक पहुंच चुकी है। बस, करीना बाकी फिल्मों की तरह इसे रिजेक्ट ना कर दें।

फिलहाल तो करीना के पास धर्मा प्रोडक्शन्स की गुड न्यूज़ है, अक्षय कुमार के अपोज़िट और करण जौहर की तख्त। देखिए अब तक करीना कितने अच्छे प्रोजेक्ट ठुकरा चुकी हैं -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X