करीना कपूर खान ने तैमूर को दिया बेहद प्यारा बर्थ डे गिफ्ट - देखिए पहली झलक
करीना कपूर खान ने 20 दिसंबर को अपने नवाबज़ादे तैमूर अली खान का चौथा जन्मदिन मनाया है। जहां तैमूर ने अपने जन्मदिन पर एवेंजर्स थीम की बर्थ डे पार्टी पर खूब इंजॉय किया वहीं करीना कपूर खान ने तैमूर को बेहद प्यारा बर्थ डे गिफ्ट दे दिया है। दरअसल, अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान, लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए करीना कपूर खान ने लिख डाली है एक किताब।
किताब जल्दी ही प्रकाशित हो रही है। और इस किताब में करीना कपूर खान अपनी पहली प्रेगनेंसी से दूसरी प्रेगनेंसी तक के सफर के बारे में बात करने वाली हैं। किताब का एक क्यूट सा कवर भी करीना ने शेयर किया।

अपनी प्रेगनेंसी के बारे में बात करते हुए करीना ने लिखा - मुझे लगता है कि प्रेगनेंसी एक बेहद नॉर्मल प्रक्रिया है और इसलिए हमें प्रेगनेंसी के दौरान भी एक्टिव रहना चाहिए। इस किताब में मैं आपको बताऊंगी कि मैंने अपनी प्रेगनेंसी कैसे हैंडल की और आपको खुश रहने के सारे नुस्खे दूंगी।
ये विषय मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं चाहती हूं कि अपने अनुभव मैं दूसरी महिलाओं से बांट कर उन्हें भी खुश रहने के तरीके बता सकूं। गौरतलब है कि करीना कपूर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। जबकि तैमूर, चार साल के हो चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications
