पैपराजी की इस हरकत पर आग बबूला हुईं Kareena Kapoor, बोलीं- भगवान के लिए हमें अकेला छोड़ दो...

Kareena Kapoor

Kareena Kapoor Khan angry on paparazzi: गुरुवार को जब से सैफ अली खान पर हमला हुआ तब से पूरा परिवार सदमे में है। क्योंकि सैफ अली खान एक हाई प्रोफाइल पर्सनालिटी हैं और इतनी सिक्योरिटी में रहने के बाद भी उनके घर के अंदर हमला हुआ। यह चौंका देने वाली खबर थी।

पैपराजी पर आग बबूला हुईं करीना कपूर
सैफ अली खान को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया था, उनका इलाज हुआ और अब डॉक्टर्स उनकी सेहत पहले से बेहतर बता रहे हैं, लेकिन जिस दिन यह हादसा हुआ था करीना कपूर ने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट किया था। करीना कपूर ने लिखा था कि यह कठिन समय है और ऐसे समय में वह परिवार की सुरक्षा के लिए प्राइवेसी चाहती हैं, लेकिन हाल ही में एक पैपराजी ने अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट सैफ करीना के बच्चों के खिलौने ले जाते हुए घर के हाउस हेल्पर्स को कवर किया और इस रील को शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह रील आते ही वायरल होने लगी।

भगवान के लिए हमें छोड़ दो करीना कपूर ने गुस्से में लिखी ये बात
लेकिन जैसे ही यह रील करीना कपूर ने देखी वह आग बबूला हो गईं। जी हां, करीना कपूर ने बिना देर किए अपने इंस्टा हैंडल पर इस रील का स्क्रीनशॉर्ट लिया और अपनी स्टोरी पर लगाया। इसी के साथ ही उन्होंने गुस्से में लिखा- 'अब बस भी करो। थोड़ा तो दिल रखो। भगवान के लिए हमें अब अकेला छोड़ दो' करीना के इस पोस्ट से यह तो साफ है कि वह मीडिया एक्टिवटी से जरा भी खुश नहीं है वह नहीं चाहती हैं कि इन दिनों उन्हें और उनके परिवार को कवर किया जाए। बता दें कि करीना कपूर ने इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद पोस्ट डिलीट कर दी है।

Read more about: kareena kapoor saif ali khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X