Pic of The Day: करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर बने मास्टर शेफ, तस्वीरों में देखिए क्या पक रहा है
Recommended Video
करीना कपूर और तैमूर अली खान आजकल चंडीगढ़ में हैं। करीना वहां इसलिए हैं क्योंकि वो आमिर खान के साथ लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर रही हैं और तैमूर वहां इसलिए हैं क्योंकि वो अपनी अम्मा के बिना नहीं रहना जानते हैं। शूटिंग से ब्रेक के दौरान दोनों ने एक मज़ेदार काम किया।
दरअसल, शूटिंग से ब्रेक मिलते ही करीना कपूर शायद कुछ पकाना सीखने किसी कुकिंग क्लास में पहुंच गईं। कम से कम उनकी शेफ की टोपी तो यही कहती है। लेकिन करीना के साथ तैमूर भी शायद कुछ पकाना सीख लें।

गौरतलब है कि लाल सिंह चड्ढा के सेट पर तैमूर काफी मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सेट पर किसी बच्चे से दोस्ती कर ली थी जिसके बाद तैमूर और उस बच्चे की तस्वीरें वायरल हो गई थीं।
बहरहाल, करीना और तैमूर की तस्वीरें जहां वायरल हो रही हैं वहीं तैमूर की एक तस्वीर आपका मन भी कहां भरेगा। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं ढेरों तस्वीर


Click it and Unblock the Notifications












