लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में चीफ गैस्ट बने नन्हें तैमूर..मम्मी करीना के साथ यूं आए नज़र
तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तैमूर और करीना कपूर।
तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य का आज पहला जन्मदिन मनाया जा रहा है, जिसमें करीना कपूर खान अपने क्यूट से बेटे तैमूर को लेकर चीफ गैस्ट बनकर पहुंची है। तुषार कपूर ने अपने बेटे के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए एक ग्रैंड पार्टी रखी है।
आपको बता दें कि तुषार के बेटे लक्ष्य का ये पहला जन्मदिन है जिसकी बर्थडे पार्टी में जाने माने सेलेब्रिटी पहुंचेंगे। अभी लक्ष्य के जन्मदिन पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें करीना कपूर अपने बेटे तैमूर के साथ पहुंची हैं। हम आपको दिखाने जा रहे हैं करीना और तैमूर की क्यूट तस्वीरें।
आप इन तस्वीरों में देख पाएंगे कि तैमूर दिन ब दिन और भी ज्यादा क्यूट होते जा रहे हैं। और मम्मी करीना भी कम प्यारी नहीं लग रहीं..आप भी देखें ये तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











