करीना कपूर खान और सारा अली खान एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर नहीं करती हैं Follow!
करीना कपूर और सारा अली खान के बीच का प्यार दोनों के इंटरव्यू पर तो अकसर जगजाहिर होता है लेकिन दिलचस्प ये है कि ये प्यार, दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर जगजाहिर नहीं हो पाया है।
दरअसल, हुआ यूं कि करीना कपूर खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम जॉइन किया है। उनके आते ही उनके सभी खास लोगों ने उन्हें फॉलो किया सिवाय सारा अली खान के, जो इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं।

इससे भी ज़्यादा दिलचस्प है कि करीना ने भी आते ही अपने सभी खास लोगों को फॉलो किया। करीना फिलहाल कुल 18 लोगों को फॉलो करती हैं जिनमें उनके दोस्त और फैमिली शामिल हैं। करीना कपूर करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और इब्राहिम को फॉलो करती हैं।
लेकिन करीना कपूर खान, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की बेटी को फॉलो नहीं करती हैं। खैर अभी करीना नई नई आई हैं, हो सकता है कि वो सारा के उनको फॉलो करने का इंतज़ार कर रही हों। आखिर सारा, रिश्ते और उम्र दोनों में ही छोटी हैं।
यहां देखिए दोनों का इंटरव्यू में अकसर जगजाहिर हुआ प्यार -


Click it and Unblock the Notifications
