करीना- सैफ फिर बने माता-पिता , बहन ने दिया ऐसा हिंट, फैंस ने पूछा- फिर से लड़का हुआ?

करीना कपूर खान और सैफ अली खान इसी महीने फिर से माता-पिता बनने जा रहे हैं। फिलहाल करीना कपूर खान के मां बनने की खबर को लेकर अभी कोई तय जानकारी नहीं आयी है। लेकिन सैफ अली खान की बहन सबा के इस इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद फैंस यही सवाल पूछ रहे हैं कि क्या फिर से बेटे ने जन्म लिया है?

सबा ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देखने के बाद यूजर्स ये पूछ रहे हैं कि क्या फिर से बेटा ही पैदा हुआ है। आपको बता दें कि सबा ने सैफ अली खान की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक बच्चे के साथ नजर आ रहे हैं। सबा ने इसके साथ कैप्शन भी लिखा है कि ये एक छोटा सा हिंट है मेरे चैम्पस।

Kareena Kapoor Khan, Saif Ali khan

इससे पहले सबा ने 15 फरवरी की रात को अपनी इंस्टा स्टोरी में एक काउंटडाउन पोस्ट किया था। जिसमें सैफ अली खान- करीना कपूर खान और तैमूर की तस्वीरों पर Quad Father लिखा हुआ था

करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी

करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी

सबा के इसी पोस्ट से इस बात को माना जा रहा है कि फिर से नया तैमूर घर में एंट्री ले चुका है। बता दें कि हाल ही में करीना के पिता रणधीर कपूर ने बताया था कि करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी है।

परिवार में नया सदस्य

परिवार में नया सदस्य

याद दिला दें कि करीना और सैफ ने अगस्त 2020 में प्रेग्नेंसी का एलान किया था। दोनों ने कहा था कि हम अपने परिवार में नए सदस्य को जोड़ने जा रहे हैं।

करीना कपूर खान ने किया काम

करीना कपूर खान ने किया काम

करीना कपूर खान पिछली बार की तरह इस बार भी अपनी प्रेग्नेंसी में पूरी तरह से सक्रिय रहीं। और लगातार काम करती रहीं। उनके कई वीडियो और तस्वीरें सामने आयी हैं।

2016 में तैमूर का जन्म

2016 में तैमूर का जन्म

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी साल 2012 में हुई थी। साल 2016 में तैमूर का जन्म हुआ था। सैफ पहले से इब्राहिम और सारा अली खान के पिता हैं।

तैमूर स्टार किड

तैमूर स्टार किड

ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि तैमूर के आने के बाद वह सोशल मीडिया के सबसे पसंदीदा स्टार किड बन गए थे। इतना तो साफ है कि फैंस की नजर सैफ-करीना के दूसरे बच्चे पर भी रहेगी।

करीना कपूर खान और तैमूर

करीना कपूर खान और तैमूर

करीना और सैफ हमेशा से ही तैमूर के साथ कैमरे में कई जगह कैद हुए हैं। तैमूर अब कैमरे के सामने जवाब भी देते हुए नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X