करीना कपूर खान और राकेश रोशन ने ऋतिक- सैफ की 'विक्रम वेधा' का दिया रिव्यू, कहा, 'ब्लॉकबस्टर है फिल्म'
पुष्कर- गायत्री के निर्देशन में बनी ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर एक्शन फिल्म 'विक्रम वेधा' इस शुक्रवार यानी कि 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिलहाल फिल्म को लेकर सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग से शुरुआती समीक्षाएं मिल रही हैं। करीना कपूर खान ने अपने पति की फिल्म की समीक्षा करते हुए एक विशेष नोट लिखा। वहीं, राकेश रोशन ने भी फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की है।
एक्शन एंटरटेनर की सराहना करते हुए, बेबो ने लिखा, "सर्वश्रेष्ठ फिल्म। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता। सर्वश्रेष्ठ कहानी, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक। क्या फिल्म है। ब्लॉकबस्टर।" वहीं, ऋतिक के पिता, राकेश रोशन ने भी फिल्म देखी और इसके लिए उनकी तारीफ की। उन्होंने ट्वीट किया, "विक्रम वेधा देखा, निर्देशक, अभिनेताओं और टीम को जाती है पूरी क्रेडिट.. वाह!"

'विक्रम वेधा' इसी नाम से एक तमिल फिल्म की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं जबकि सैफ इस एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी है, जिसे अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। पहले दिन की प्रतिक्रिया की बात करें तो, विक्रम वेधा ने देश भर में एडवांस बुकिंग के माध्यम से 45 लाख जमा कर लिए हैं। यह एक अच्छी शुरुआत है, लेकिन यहां से, फिल्म को इसे गति देने की जरूरत है। कम से कम उम्मीद है कि 'भूल भुलैया 2' की ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग के आंकड़े 6.70 करोड़ की कमाई को पार कर जाए।
खास बात है कि विक्रम वेधा ऋतिक रोशन के करियर की 25वीं फिल्म है। उनकी पिछली फिल्म वॉर ब्लॉकबस्टर रही थी और फिल्म ने 300 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन किया था। वॉर फिलहाल बॉलीवुड की आखिरी 300 करोड़ी फिल्म है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या विक्रम वेधा ये रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं!


Click it and Unblock the Notifications