होली पर वायरल करीना कपूर खान की बेटे के साथ Hot बिकिनी फोटो, करिश्मा ने दिखाया फिगर

By Filmibeat Desk

होली की धूम छोड़कर करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर अपनी बोल्ड फोटो के कारण चर्चा बटोर रही हैं। जी हां, लंबे समय बाद एक साथ करिश्मा और करीना कपूर ने वेकेशन का मजा उठाया है। इंटरनेट पर दोनों की यह तस्वीरें कहर ढा रही हैं। कुछ दिन पहले ही करीना कपूर खान अपने बच्चों के साथ मालदीव के लिए रवाना हुई थीं।

Kareena Kapoor Khan , Karishma Kapoor

करीना और करिश्मा की खास दोस्त नताशा पूनावाला ने इस खास वेकेशन की कुछ फोटो शेयर की हैं जहां पर ग्लैमर और कातिलाना अंदाज साफ दिखाई दे रहा है। इस फोटो में आप देखेंगे कि करिश्मा कपूर, करीना कपूर और नताशा ने मोनोकनी और बिकिनी पहन कर रखा है। साथ ही सन सोक का मजा तीनों उठा रही हैं। करीना ने भी अपने छोटे बेटे के साथ होली पर खास फोटो शेयर की है।

करीना और करिश्मा एक साथ

करीना और करिश्मा एक साथ

नताशा ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि समुद्र के पास सबसे खुश मेरी गर्ल्स उनके बच्चों के साथ चैटिंग, आरास से लंच और पोज देने के लिए। कई सारे सेलेब्स ने भी इन फोटोज पर कमेंट किया है। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि करिश्मा अभी भी काफी हॅाट हैं।

होली पर खास वेकेशन

होली पर खास वेकेशन

करीना कपूर खान भी अपने बच्चों के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर रही हैं। वैसे इस वेकेशन की तस्वीर में आप ध्यान देंगे तो खाने के लिए कई बिना डाइट वाली चीजें मौजूद हैं। बर्गर, पिज्जा और फ्राइज भी शामिल है। ऐसा मालूम होता है कि डाइट को भूलकर करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर अपना सारा फोकस केवल मस्ती और वेकेशन का आनंद उठाने में लगा रही हैं।

करीना कपूर की होली पर खास फोटो

करीना कपूर की होली पर खास फोटो

करीना ने होली पर इंस्टाग्राम पर अपनी यह फोटो शेयर की है।दूसरा बेबी होने के बाद करीना कपूर खान ने फिर से अपनी फिटनेस और योग पर ध्यान दिया है। करिश्मा कपूर भी अपनी फिटनेस पर काफी फोकस करती रहती हैं।

तैमूर की इस फोटो पर आया करीना का दिल

तैमूर की इस फोटो पर आया करीना का दिल

तैमूर की इस फोटो को करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।गौरतलब है कि करीना ने हाल ही में अपने ओटीटी डेब्यू की घोषणा की है जो कि एक थ्रिलर होगी। जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी करीना के साथ इस फिल्म में दिखाई देंगे। जल्द ही आमिर खान के साथ करीना की लाल सिंह चड्ढा भी रिलीज होने वाली है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X