करीना कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन- ज़ोया अख्तर हैं सबकी विश लिस्ट में शामिल
निर्देशक ज़ोया अख्तर को बी-टाउन के कलाकार जैसे कि करीना कपूर खान, अनन्या पांडे सहित कई अन्य लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। इनमें से अधिकांश अभिनेताओं की विश लिस्ट में शामिल, ज़ोया ने अपने अनकन्वेंशनल विषयों के साथ दर्शकों को लुभाया है।
अपनी बकेट लिस्ट से ज़ोया के नाम पर टिक करने का इंतज़ार करते हुए, करीना कपूर खान ने कहा, "मुझे ज़ोया अख्तर के साथ काम करने का इंतजार है, वह एक ऐसा बॉक्स है जिसे अभी टिक करना बाकी है। अतीत में कई अवसर आये थे, लेकिन मेरी वजह से यह संभव नहीं हो पाया। उनकी फिल्में कविता की तरह शानदार होती हैं। मुझे गली बॉय बार-बार देखना पसंद है।"

ज़ोया उन निर्देशकों की सूची में टॉप नाम है जिनके साथ बी-टाउन की नई पीढ़ी के कलाकार काम करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनन्या पांडे ने कई बार उल्लेख किया है कि उन्हें ज़ोया का काम पसंद है। एक बार अभिनेत्री ने कहा था, "मैं जोया अख्तर के साथ काम करना चाहती हूं, वह मेरी पसंदीदा है।"
हाल ही में कार्तिक आर्यन ने एक विश लिस्ट शेयर की थी, जिन निर्देशकों के साथ वो काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं उन फिल्म निर्माता से एक कॉल का इंतजार कर रहा हूं, जो मेरी विश लिस्ट में शामिल हैं- संजय लीला भंसाली, ज़ोया अख्तर और शूजीत सरकार। मैं अपनी सफलता को उस दिन अधिक गंभीरता से लूंगा, जिस दिन मैं उनके साथ फिल्में साइन करूंगा।"
ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा, गली बॉय, दिल धड़कने दो, मेड इन हैवन हो या कोई अन्य प्रोजेक्ट हो, ज़ोया अख्तर ने दर्शकों को दमदार कंटेंट दिया है और एक ऐसा अनुभव दिया है जिसे हम हमेशा संजोकर रखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











