करीना कपूर खान-अमृता अरोड़ा को हुआ कोरोना, घर हुआ सील- बेबो ने जारी किया बयान

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा कोरोना वायरस की चपेत में आ गए हैं। करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद इसकी जानकारी दी और बताया कि उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है। साथ साथ ही बताया जा रहा है कि बेबो का घर भी सील कर दिया गया है।

वहीं कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि मलाइका अरोड़ा की बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं अमृता अरोड़ा भी कोविड19 की चपेत में आ गई हैं। एएनआई के ट्वीट की मानें तो दोनों ने कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन करते हुए कई पार्टियों में हिस्सा लिया। फिलहाल बीएमसी ने आदेश दे दिया है कि जो भी इन अभिनेत्रियों के संपर्क में आए हैं उनका भी आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाया जा रहा है।

Kareena Kapoor Khan

दो दिन पहले ही करीना कपूर का गर्ल गैंग करण जौहर की पार्टी में शामिल हुआ था। जहां करिश्मा कपूर के साथ रिया कपूर भी शामिल हुए थे। अब बताया जा रहा है कि इन एक्ट्रेस के कोरोना की चपेत में आने के बाद सभी कोविड टेस्ट करवाएंगे व कोरोना नियमों का पालन करेंगे।

करीना कपूर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी कोविड19 से संक्रमित होने को लेकर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और इसके बारे में जानकारी मिलते ही उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। साथ ही साथ मेडिकल प्रोटोकॉल को भी फॉलो कर रही हैं।

करीना कपूर ने सभी से रिक्वेस्ट की, जो भी पिछले दिनों में उनके संपर्क में आया हो वह अपनी व फैमिली की कोरोना जांच करवाएं। साथ ही साथ बेबो ने फैंस व सभी सोशल मीडिया यूजर्स से वैक्सीनेशन लगवाने की अपील भी की।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X