..................... Kareena Kapoor Khan and Akshay Kumar begin shooting for Good News - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और करीना कपूर अगली फिल्म की शूटिंग के तैयार- 2019 धमाका

अक्षय कुमार और करीना कपूर खान ने अपनी आने वाली फिल्म गुड न्यूज़ की शूटिंग मुंबई में शुरु कर दी है। फिल्म के बाकी दो मुख्य कलाकार हैं दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी, जिन्होंने 2018 नवंबर से ही शूटिंग शुरु कर दी थी। राज मेहता के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 19 जुलाई 2019 को रिलीज होगी। प्रोडक्शन का जिम्मा संभाला है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने।

गुड न्यूज़ दो कपल की कहानी है और सरोगेसी के इर्द गिर्द बुनी गई है। फिल्म में करीना- अक्षय फिल्म में ऐसे कपल हैं, जो शादीशुदा हैं, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। यह एक कॉमेडी- ड्रामा है। फिल्म शादीशुदा कपल्स की दिक्कतों पर फोकस करेगी, उम्र के दो अलग पड़ाव पर पहुंच चुके दो कपल्स के साथ।

Good News

इस फिल्म के साथ अक्षय- करीना लंबे समय के बाद साथ आ रहे हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म की कास्टिंग जबरदस्त है। यदि फिल्म का कंटेंट दमदार साबित हुआ तो.. फिल्म सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। बता दें, यह राज मेहता की डेब्यू फिल्म होगी।

अक्षय कुमार आने वाले समय में कई अलग अलग तरह की फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित फिल्म केसरी, गुड न्यूज़, हाउसफुल 4, मिशन मंगल.. सभी फिल्मों में अक्षय बिल्कुल अलग के किरदारों में दिखेंगे। जाहिर हैं फैंस के लिए काफी शानदार सरप्राइज होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X