करीना कपूर खान की नई तस्वीरों ने हर बड़े मुद्दे से भटकाया लोगों का दिमाग, पू बनीं पटौदी बेगम

Kareena Kapoor Oozes Oomph: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान की फिल्मों का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार है। लेटेस्ट रिलीज 'क्रू' में जहां करीना ने अपनी एक्टिंग से सभी को इंप्रेस कर दिया था तो वहीं अब हसीना ने अपने नए लुक से हर किसी के होश ही फाख्ता कर दिए हैं। करीना ने अपने इस लेटेस्ट लुक की तस्वीरें और वीडियो खुद ही फैंस के साथ पोस्ट किए हैं।
करीना कपूर खान की ये तस्वीरें एक प्रमोशनल इवेंट की हैं। इस दौरान हसीना ने शिमरी ऑफ शॉल्डर गाउन में गजब की सेक्सी लग रही थीं। करीना ने अपने इस क्वीन लुक डायमंड एसेसीरीज के साथ टीम अप किया। करीना कपूर खान इस दौरान बेहद बेधड़क अवतार में अपना क्लीवेज फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थी।
बता दें कि करीना कपूर खान की उम्र 42 साल है लेकिन इन तस्वीरों को देखने के बाद शायद ही कोई इसपर यकीन कर पाए। करीना की तस्वीरें मिनटों में वायरल हो गई हैं और कमेंट सेक्शन भी पूरा का पूरा जबरदस्त रिएक्शन से पटा दिखाई दे रहा है। नेटिजंस का कहना है कि पटौदी बेगम पू हन चुकी है।
करीना कपूर खान आखिरी बार फिल्म क्रू में नजर आई थीं। जो पर्दे पर हिट साबित हुई। अब एक्ट्रेस जल्द ही मल्टी स्टारर फिल्म 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। सैफ अली खान को लास्ट टाइम फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। इस फिल्म में अभिनेता ने रावण का किरदार निभाया था। इन दिनों सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवरा: पार्ट एक' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications


