OMG अब आर्ट फिल्में करेंगी करीना कपूर!
करीना ने कहा, "मैंने व्यावसायिक कलाकार होने के नाते काफी फिल्में की हैं। अब मैं पारंपरिक फिल्मों और गैर पारंपरिक फिल्मों के बीच संतुलन बिठाना चाहूंगी। मैं आनंद राय, सुधीर मिश्रा, दिबाकर बनर्जी और राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम करना चाहूंगी और मैं इसके लिए काम कर रही हूं।"
वह बेनेगल की 'बांबे समुराई' में अभिनय करती दिखेंगे, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर होंगे, जबकि रोहित की फिल्म 'सिंघम 2' में भी वह अभिनय करेंगी। निर्देशक सुधीर मिश्रा और आनंद राय की फिल्मों पर भी बातचीत चल रही है।
वैसे फिल्मी पंडितों का कहना है कि करीना को शायद अब समझ में आने लगा है कि शादी के बाद अगर उन्हें डिमांडिग दिखना है तो उन्हें कुछ हटकर करना होगा क्योंकि अब लोगों का नजरिया उनको देखने का बदल गया है इसलिए अभी भी उन्हें अगर बॉलीवुड में लंबी पारी खेलनी है तो उन्हें अपने अंदर की अभिनेत्री को पर्दे पर दिखाना होगा इसलिए आजकल वह क्लासिक फिल्मों की बातें करनी लगी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
