देर रात सेक्सी लुक में पार्टी करने ये कहां पहुंचीं करीना-करिश्मा, अमृता-मलाइका, करती रही ऐसी हरकतें

Kareena Kapoor Girl Gang At Manish Malhotra House: बी टाउन का गर्ल गैंग यानि के करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और नताशा पूनावाला हाल ही में एक बार फिर से अपने जिगरी दोस्त मनीष मल्होत्रा के घर पर पार्टी करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर कहर काट रहे हैं।
सामने आए वीडियो में करीना-करिश्मा-अमृता-मलाइका एक साथ मस्ती भरे अंदाज में मनीष मल्होत्रा के घर में एंट्री लेती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान ये हसीनाएं हमेशा की तरह पैपराजी को भी बिंदास अंदाज में पोज देती दिखाई दीं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी एक दूसरे से काफी अगल अवतार में दिखाई दे रही है।
मलाइका अरोड़ा इस दौरान लेटैक्स ट्राउजर्स और सेक्सी टॉप में गजब लग रही है तो वहीं करीना कॉम्फी आउटफिस्ट में बिंदास दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही लोलो यानि के करिश्मा कपूर वन पीस ड्रेस में अपनी सहेलियों के साथ मस्ती में डूबी हैं तो वहीं अमृता हाई फैशन च्वाइस में पार्टी मोड में नजर आईं।
वहीं नताशा पूनावाला की एंट्री तो हर बार की तरह ही किसी आइकॉन जैसी थी। नताशा शॉर्ट वन पीस ड्रेस में सबसे बोल्ड अवतार में दिखाई दीं।
सोशल मीडिया पर इन सहेलियों की मस्ती काफी पसंद की जा रही है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि ये चारों यू मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं बल्कि एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने का ये हसीनाएं कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











