साथ में नजर आएंगी करिश्मा-करीना...शेयर की तस्वीर
करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत बहनें हैं। दोनों अक्सर साथ में क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। करिश्मा कपूर और करीना कपूर में काफी अधिक अंतर है लेकिन दोनों का रिश्ता बिल्कुल दोस्तों सा है।
[मुझ पर सलमान बनने का बहुत PRESSURE है! ]
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और करीना कपूर की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की जिसमें दोनों साथ में नजर आ रही हैं और कैप्शन में करिश्मा कपूर ने लिखा भी है कि 'बहन के साथ शूट करना शानदार रहा।' दोनों साथ में एक विज्ञापन में नजर आने वाली हैं।

करीना कपूर ने तैमूर को जन्म देने के बाद अच्छा खासा वजन कम किया है और अब वो वापस अपने सेक्सी अवतार में आ चुकी हैं तो वहीं करिश्मा कपूर हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दोनों का साथ में देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा।
Recommended Video

करीना कपूर अपनी अगली फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग जल्द ही शुरू करने वाली हैं। फिल्म में उनके अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर भी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications