जेह के जन्मदिन पर करीना, करिश्मा और सोहा अली खान ने किया विश, सामने आईं क्यूट तस्वीरें!
तैमूर अली खान जब पैदा हुए थे इसके बाद वो मीडिया और सोशल मीडिया यूजर्स के फेवरिट थे लेकिन इस वक्त उनसे ज्यादा चर्चा उनके भाई जेह की होती है। करीना कपूर खान और सैफ अली खान को अपने दूसरे बच्चे- बेटे जहांगीर अली खान का दुनिया में आए पूरे एक साल हो चुके हैं। जी हां, आज जेह अली खान का जन्मदिन है और इस मौके पर कई करीबी लगातार उनको बर्थडे विश कर रहे हैं।
तैमूर के भाई और उनके दूसरे बेटे के आने से करीना और सैफ की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। जेह के साथ अपनी गर्भावस्था के दौरान, जैसा कि उन्हें प्यार से कहा जाता है,

करीना ने गर्भावस्था की किताब लिखना शुरू किया। उसने इसे अगस्त 2021 में रिलीज़ किया और यह गर्भावस्था और मातृत्व की सभी चीजों पर एक क्रूर ईमानदार कहानी थी।

जेह को जन्मदिन पर विश किया है
इस मौके पर करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर और सोहा अली खान ने अपने अपने तरीके से जेह को जन्मदिन पर विश किया है। करिश्मा कपूर ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है जिसमें वो जेह के साथ नजर आ रही हैँ। इसके साथ उन्होने कैप्शन लिखा है.. 'जेह बाबा को पहला जन्मदिन मुबारक, आपको सबसे ज्यादा प्यार हमारी खुशी का बंडल।'

एक वीडियो साझा किया है
इसके अलावा सोहा अली खान ने जेह का एक वीडियो साझा किया है और लिखा है, 'क्या, ये मेरा पहला बर्थडे हैं', इस वीडियो में जेह काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैँ। करीना कपूर खान ने भी जेह को विश किया है।

मूर की तरह जेह भी काफी क्यूट हैं
करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के साथ जेह की एक तस्वीर साझा की है और लिखा है, 'ओके अब्बा भी फॉलो करेंगे, आई लव यू।' इन सभी के पोस्ट काफी पसंद किए जा रहे हैं। जेह की इन तस्वीरों पर लगातार फैंस रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि तैमूर की तरह जेह भी काफी क्यूट हैं।

कैमरों के सामने इतना नहीं आते हैं
हालांकि वो मीडिया के कैमरों के सामने इतना नहीं आते हैं क्योंकि सैफ और करीना ने ऐसा करने के लिए मना किया है। सोशल मीडिया पर हालांकि करीना उनकी तस्वीरें साझा करतीं रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications