IPL 5 में करीना लग रही थी मोटी आंटीः कमाल खान
एक बार फिर एक्टर, प्रोड्यूसर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट कमाल राशिद खान ने अपने शाब्दों की तीर छोड़े हैं। इसबार उन्होंने आईपीएल 5 के उद्घाटन समारोह को फ्लॉप शो करार दिया है। इतना ही नहीं कमाल ने तो यह भी लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा,सलमान खान आये और ढीली ढली परफॉमेंस देकर चले गए।
कंटेंस्टेंट के परफॉमेंस के बारे में कहते हुए कमाल खान ने कहा कि उन्हें देखकर ऐसा लगा मानो वो बस यही सोचकर आए थे कि बस थोड़ा हिलडुल लिया जाए, उनके डांस में कोई एनर्जी नहीं थी। राजीव शुक्ला ने उन्हें सिर्फ चेहरा दिखाने को बुलाया था। मुझे तो यह लग रहा था कि इन सितारों को परफॉम करने के लिए पैसे नहीं दिए गए तभी वह इतने सुस्त नजर आए।
इसके बाद बारी आई करीना कपूर कि कमाल ने बेबो के बारे में कहा कि करीना तो पूरी आंटी लग रही थी। जब वह चमकीले ड्रेस में डांस कर रही थी तो उन्हें देख कर ऐसा लग रहा था कि कोई मेटी आंटी नाच रही हो। इसके बाद भी वो चुप नहीं रहे उन्होंने आगे लिखा कि लगातार कई फॉल्प फिल्में देने के बाद वह काफी निराश हो गईं हैं।
लगता है कि करीना ने तय कर लिया है कि वह सैफ से शादी कर लेंगी और जल्द ही अपना घर बसा लेंगी। शायद यही कारण है कि वह अपने फिगर पर ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्हें इस तरह मोटा होता देख मुझे बहुत बुरा लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











