सैफ ने करीना को किया फेविकॉल के लिए मजबूर

करीना कपूर ने कहा सैफ अली खान ने उनसे कहा कि वो एक एक्टर हैं और उन्हें लगातार एक्टिंग करते रहना चाहिए। सैफ ने कहा कि लोगों का मनोरंजन करना उनका काम है और वो चाहते हैं कि करीना दबंग 2 में आइटम सांग करें। करीना कपूर ने आगे बताया "ये गाना बहुत ही सेक्सी और उत्तेजना पूर्ण है। ये ऐसा गाना है जिसे हर कोई पसंद करेगा। सैफ और मुझे दोनों को ये लगा कि ये फिल्म इस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक होगी। आखिरकार ये सलमान खान की फिल्म है।"
दबंग 2 में दो आइटम सांग हैं। पहला है फेविकॉल और दूसरा सांग है पांडेजी सीटी बजाए जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। इससे पहले करीना ने अपनी फिल्म हिरोइन में भी हलकट जवानी आइटम नंबर किया था। फिल्म कुछ ज्यादा कमाल ना दिखा सकी लेकिन इस आइटम सागं को लोगों ने काफी पसंद किया। अब एक बार फिर से करीना फेविकॉल आइटम नंबर के जरिये बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अब देखना है कि सैफ के लिये करीना का ये आइटम सांग क्या कमाल दिखाता है।


Click it and Unblock the Notifications