..................... Kareena Kapoor is very stylish: Imran Khan | करीना हैं सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसः इमरान खान - Hindi Filmibeat

करीना हैं सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसः इमरान खान

इमरान खान ने काफी पहले ही यह कहा था कि करीना कपूर उनकी फेवरेट अक्ट्रेस हैं। इतना ही नहीं इमरान तो करीना के साथ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'एक मैं और एक तू' में भी काम किया है। इस फिल्म के दौरान इमरान ने करीना को अपने कैमरे में भी कैद किया था।

इमरान का कहना है कि वह बल्ब की तरह हैं। जैसे ही निर्देशक एक्शन कहता है वह अभिनय शुरू कर देती हैं। वह जादू है।'एक मैं और एक तू' के प्रोमो रिलीज हो चुकें हैं। इसमें इमरान और करीना की खट्टी-मिट्ठी नोक झोक लोगों को देखने को मिल रही है।

इस फिल्म की शूटिंग में इमरान ने करीना की 100 से अधिक तस्वीरें ली थी। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने इन तस्वीरों की प्रदर्शनी की सलाह दी है। यहां तक कि जब इमरान से बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश अभिनेत्री का नाम पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं अपना मत करीना को दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X