सब जायें तेल लेने करीना है सबसे हॉट
अपने जीरो साईज से बॉलीवुड का ट्रेंड बदलने वाली अभिनेत्री करीना कपूर के तो यूं तो लाखो दिवाने हैं लेकिन इस बार तो कमाल ही हो गया है। जानी मानी पत्रिका मेक्सिम ने भी मान लिया है कि करीना जितनी हॉट कोई नहीं है। आज के दौर में करीना ही वो भारतीय अभिनेत्री हैं जिसके लाखों लोग दीवाने हैं। पत्रिका ने करीना को साल 2012 की सबसे हॉट महिला के खिताब से नवाजा है।
दरअसल मेक्सिम ने एक सर्वे किया था जिसके मुताबिक यह बात सामने आयी कि कपूर खानदान की छोटी बाला करीना ही लोगों को पागल कर सकती है। इसलिए मेक्सिन ने उन्हें सितंबर एडीशन में कवर पेज पर जगह दी है। पत्रिका ने बताया कि उनके सबसे ज्यादा हॉट कौन के सवाल पर लोगों ने सबसे ज्यादा वोट करीना को दिये, करीना को ही लोग सबसे ज्यादा सुंदर और सेक्सी मानते हैं।अपनी कामयाबी से खुश होकर करीना ने कहा कि उन्हें खुशी है कि लोग उन्हें इतना चाहते हैं। करीना ने कहा कि आज के लोग हॉट का मतलब केवल सुंदरता से नहीं आंकते बल्कि उनकी नजर में हॉट और सेक्सी वो है जो कि ब्यूटी विद ब्रेन हो औऱ मेक्सिम ने मुझे यही खिताब दिया है इसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं।
करीना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म हिरोईन को लेकर चर्चा में हैं। मधुर भंडराकर निर्देशित हिरोईन एक अभिनेत्री के जीवन की कहानी है जिसे सब पैसों के लिए चाहते हैं। अवार्डविनिंग फिल्म बताते हुए करीना ने दावा किया है कि इस फिल्म को लोग सदियों याद रखेंगे। फिल्म सिंतबर के अंतिम सप्ताह में पर्दे पर होगी।वैसे मेक्सिन के इस धमाके के बाद बॉलीवुड की उन कमसिन तारिकाओं को झटका जरूर लगा हुआ होगा जो अपने आप को सेक्सी और हॉट कहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
