गब्बर की पत्नी बनेंगी करीना, सिर्फ आइटम गर्ल नहीं!
गब्बर फिल्म 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म रमन्ना की रीमेक है। रमन्ना में विजयकांत और सिमरन ने मुख्य किरदार निभाए थे और फिल्म की तेलुगू भाषा में भी बनाया गया था जिसमें चिरंजीवी ने मुख्य किरदार निभाया था। उसके बाद इसी फिल्म को कन्नड़ा में भी बनाया गया। हिंदी में गब्बर फिल्म का निर्देशन कृष कर रहे हैं और फिल्म के निर्माता हैं संजय लीला भंसाली।
राउडी राठौर के बाद गब्बर से लौटेगी संजय लीला भंसाली और अक्षय की हिट जोड़ी!
अक्षय कुमार, श्रुति हासन के अलावा फिल्म में सोनू सूद, प्रकाश राज और सुनील ग्रोवर मुख्य किरदार में हैं। गब्बर फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी हैं और कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल 15 जनवरी को रिलीज होगी।
गब्बर फिल्म के लिए अक्षय कुमार पहले से ही लीड रोल के लिए चुन लिये गये थे। लेकिन फीमेल लीड रोल के लिए कैटरीना कैफ से लेकर इलियाना डी क्रूज, आसिन, श्रृद्धा कपूर, सोनम कपूर और तमन्ना से बात की गयी थी। हालांकि बाद में फाइनली श्रुति हासन को फिल्म के लिए साइन किया गया। साथ ही करीना कपूर को भी एक महत्वपूर्ण किरदार के लिए कास्ट किया गया। फिल्म में सोनू सूद एक पुलिस इंसपेक्टर का किरदार निभाएंगे वहीं प्रकाश राज विलेन के किरदार में नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












