खुद को स्लिम नहीं मानतीं करीना

By Ajay Mohan

हीरोइन में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरने के लिये तैयार करीना कपूर फिल्‍म के पोस्‍टर में जितनी स्लिम दिखाई दी हैं, उतनी असल में हैं नहीं। यह बात हम नहीं बल्कि खुद करीना कपूर कहती हैं। करीना ने कहा है कि पोस्‍टर को फोटोशॉप के माध्‍यम से तैयार किया गया है।

फिल्‍म में अपनी हलकट जवानी दिखाने आ रहीं करीना कपूर के इस बयान को लोग हलकट बयान कह सकते हैं, क्‍योंकि जो लोग सिर्फ पोस्‍टर देखकर फिल्‍म देखने जायेंगे, वो भौचक्‍के रह जायेंगे, क्‍योंकि पोस्‍टर में जितनी स्लिम दिख रही हैं, उतनी स्लिम वो फिल्‍म में शायद नहीं दिखें।

करीना कपूर ने कहा कि हीरोइन की तस्‍वीरों को देखने के बाद कहीं से नहीं लगा कि उनकी कमर इतनी पतली है। सच पूछिए तो मैं उतनी स्लिम हूं ही नहीं। मुझे पता करना होगा कि मेरा चेहरा किसकी बॉडी पर लगाया गया है। हो न हो यह जरूर फोटोशॉप का कमाल है।

बेबो ने आगे कहा कि मेरी लगभग हर तस्‍वीर पर कारीगरी की जाती है, फिर वो चाहे फिल्‍में हों, विज्ञापन हों या पोस्‍टर। फोटोशॉप के माध्‍यम से तस्‍वीरें बदलना आज बिजनेस बन चुका है और इसमें मैं कोई बुराई नहीं समझती। रही बात हीरोइन के पोस्‍टरों की तो इस फिल्‍म के पोस्‍टरों में फोटोशॉप का इतना ज्‍यादा इस्‍तेमाल नहीं किया गया है, जितना कि अन्‍य फिल्‍मों में आम तौर पर होता है।

वैसे फिल्‍म का आपको ज्‍यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। फिल्‍म 21 सितंबर को पर्दे पर आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X