करीना 'गोरी तेरे प्यार में' बनीं मां, सैफ के लिए नहीं!
करीना कपूर खान की शादी को लेकर काफी हंगामा हुआ, काफी सुर्खियां बनीं लेकिन अब शादी तो हो गयी और अब लोगों को पोस्ट मैरिज कुछ नया और कुछ मसालेदार चाहिए करीना कपूर को लेकर। जैसे कि उनके मां बनने की खबर। करीना कपूर खान की शादी को अभी कुछ ही महीने हुए हैं और अब लोगों को उनके और सैफ के बच्चे के आने का इंतजार होने लगा है। यहां तक कि हाल ही में जब करीना कपूर को बेबी बंप के साथ देखा गया तो लोगों ने अपने आप ही ये कयास लगा लिए कि करीना कपूर मम्मी बनने वाली हैं लेकिन करीना ने इन सभी खबरों को गलत बताते हुए बताया कि वो असल में गोरी तेरे प्यार में फिल्म में बेबी बंप का यूज कर रही हैं और इसका उनकी निजी लाइफ से कुछ लेना देना नहीं है।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान दोनों ही फिल्हाल तो अपनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं और उनके पास इतना वक्त नहीं है कि वो बच्चे को लेकर कुछ प्लान कर सकें। साथ ही करीना कपूर ने अपनी शादी के बाद जब बच्चे को लेकर सवाल उठे तो कहा था कि अभी तो कुछ सालों तक बेबी प्लान करने का कोई इरादा नहीं है क्योंकि अभी दोनों अपने करियर के बहुत ही अच्छे मकाम पर हैं और वहां पर उन्हें अपने करियर को लेकर ज्यादा वक्त देना है। ऐसे में बच्चे की जिम्मेदारी वो नहीं उठा सकते। करीना कपूर के इस फैसले में छोटे नवाब सैफ भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
सैफ भी पिछले कुछ सालों से अपने करियर को लेकर काफी सजग हो गये हैं और उन्हें अपने करियर के आगे किसी भी और चीज को लेकर सोचने का वक्त नहीं है। सैफ अली खान ने ये भी कहा था कि वो कुछ और सालों तक अपने करियर को अपना सौ प्रतिशत देना चाहते है।


Click it and Unblock the Notifications











