करीना कपूर मेरा पहला क्रश हैं: इमरान खान
कभी करीना कपूर की खूबसूरती के दीवाने रहे एक्टर इमरान खान का कहना है कि वो पहले मन ही मन करीना को बेहद पसंद किया करते थे। उनकी फिल्म रिफ्यूजी में उनका लुक काफी पसंद आया था।
जी हां अब ये जोड़ी करण जोहर की धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'एक मैं और एक तू' में नज़र आएगी। इस फिल्म में पहली बार करीना और इमरान रोमांस करते नजर आएंगे। इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन शकुन बत्रा ने किया है।
इमरान का कहना है कि 'मैंने जिनके साथ काम किया है वो बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस हैं। मैंने उन्हें उनकी पहली फिल्म 'रिफ्यूजी' से ही खूबसूरत पाया। यहां तक की एक्टर बनने से पहले करीना मेरा पहला क्रश भी रह चुकी हैं।
आगे इमरान कहते हैं कि 'मैं उनके प्रति अपनी भावनाओं को बयान नहीं कर सकता, मैं मन ही मन उन्हें पसंद करता था। जब इस फिल्म में हमने साथ में काम किया तो अच्छा लगा। इतना ही नहीं इस फिल्म के दौरान इमरान ने करीना की कुछ फोटो भी ली थी।


Click it and Unblock the Notifications











