प्रियंका ने बनाया कवर पेज पर आने का रिकॉर्ड फिर भी करीना आगे !
करीना कपूर पहली एक्ट्रेस हैं जो पॉपुलर यूके मैगजीन के कवर पेज पर नजर आएंगी।
करीना कपूर अपनी प्रेग्नेंसी के बाद और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई हैं। उन्होंने जिस तरह से प्रेग्नेंसी को लिया और डिलिवरी के बाद आगे बढ़ीं उससे तो यही लगता है कि वो वाकई अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
जी हां करीना कपूर UK की सबसे पॉपुलर ब्राइड मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है और उसके कवर पेज पर भी होंगी। ऐसा करने वाली बेबो पहली भारतीय बन गई हैं। करीना कपूर ने हाल में ही इसकी शूटिंग दुबई में पूरी की है।

करीना ने कपूर ने वाकई एक बार फिर दिखा दिया कि एक्ट्रेसेस का करियर शादी और बेबी के हो जाने के बाद खत्म नहीं हो जाता । जाहिर सी बात है कि करीना कपूर लगातार प्रेग्नेंसी से लेकर तैमूर के हो जाने के बाद तक लगातार एक्टिव रहीं।
जहां एक्ट्रेसेस प्रेग्नेंसी में कैमरे से दूर घर में रहती हैं वहीं करीना कपूर ने प्राउडली ना सिर्फ बेबी बंप फ्लॉन्ट किया बल्कि वो फिल्मों में भी वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी। करीना कपूर इस मैगजीन के कवर पेज पर दुल्हन के अवतार में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications
