करीना ने पढ़े फरहान के कसीदे कहा गजब होगी 'बांबे समुराई'
अपनी फिल्म के बारे में बात करत हुए करीना ने कहा कि फिल्म 'बांबे समुराई' एक स्पेशल औऱ अलग तरह की फिल्म होगी और इसमें मेरा किरदार काफी अलग है। इस फिल्म का निर्देशन कई इंटरनेशनल मूवी बनाने वाले देव बेनेगल कर रहे हैं जिनकी अलग सोच एक गजब फिल्म को जन्म देगी। करीना ने कहा कि "यह एक रोमांचक नहीं बल्कि बहुत निराली फिल्म है। एक ऐसी फिल्म जिसकी प्रशंसकों ने मुझसे उम्मीद भी नहीं की होगी।"
आपको बता दें कि देव बेनेगल को 'रोड, मूवी', 'स्प्लिट वाइड ओपन' और 'इंग्लिश अगस्त' सरीखी फिल्मों के लिए जाना जाता है।
करीना ने कहा कि 'बांबे समुराई' अपनी तरह की पहली फिल्म होगी, जो कि अंतर्राष्ट्रीय और व्यावसायिक दोनों ही स्तर पर प्रदर्शित होगी। करीना फिलहाल रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम 2' की शूटिंग कर रही हैं।
वैसे करीना के लिए यह फिल्म मायने रखती है क्योंकि शादी के बाद रिलीज हुईं उनकी दोनों फिल्में सत्याग्रह और गोरी तेरे प्यार में...कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पायी जिसके बाद लोगों ने अभी दबी जबान में कहना शुरू कर दिया है कि शायद शादी के बाद करीना लोगों को रास नहीं आ रही हैं। खैर करीना अपने काम में अभी भी जुटी हुई हैं देखते हैं पर्दे पर क्या कमाल करती हैं?


Click it and Unblock the Notifications
