बोलीं करिश्मा..करीना तो मेरे जीवन का वरदान है..
लंबे अरसे से मीडिया से दूर रहने वाली सेक्सी अभिनेत्रियों में शूमार अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने एक बार फिर से दोहराया है कि उनकी बहन करीना कपूर उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। करिश्मा ने कहा कि करीना मेरे से उम्र में काफी छोटी है , बावजूद इसके मेरे लिए वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त है, जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम ही है।
करिश्मा ने कहा कि हम लकी है कि हमारे परिवार में करीना है। करिश्मा ने कहा कि ऐसा शायद पहली बार हुआ हुआ है कि एक ही दशक में दो बहनों ने सुपहरहिट ढंग से फिल्मों में काम किया और दोनों ही बड़ी कामयाब हिरोईनें बनीं। इसके लिए हम दोनों ही ऊपरवाले का शुक्रिया अदा करते हैं।
अपने निजी रिश्ते में बुरी तरह से चोट खायीं करिश्मा कपूर फिलहाल अपने दोनों बच्चों के साथ इन दिनों मुंबई में ही रह रही हैं। उनके पति संजय कपूर से उनका तलाक हो चुका है और फिलहाल करिश्मा ने अपने आप को संभालते हुए जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है लेकिन उनकी इच्छा फिल्मों में वापसी की नहीं है। करिश्मा की आखिरी फिल्म 2012 में रिलीज डेंजरस इश्क थी, जो कि बुरी तरह से फ्लॉप रही थी।
करिश्मा की तरह करीना भी अपनी बड़ी बहन करिश्मा से बहुत ज्यादा प्यार करती हैं। आईये आगे की बातें करते हैं नीचे की स्लाइडों के जरिये...


Click it and Unblock the Notifications











