OMg! 'लव-जिहाद' मामले में करीना को मिली धमकी, बढ़ाई सुरक्षा
लव जिहाद, धर्म परिवर्तन जैसे मामलों में आम आदमी के साथ साथ बॉलीवुड सितारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका हालिया शिकार बन रही हैं छोटे नवाब से शादी करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर। जिन्हें धार्मिक संगठनों से मिलने वाली धमकियों की वजह से अपनी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी है।

आपको बता दें, हाल ही में करीना कपूर को विश्न हिन्दू परिषद् की एक मैगजीन के कवर पेज पर दिखाया गया था, जिसमें उन्हें ‘लव जिहाद' का शिकार बताया गया था। मैगजीन के कवर पेज पर करीना की मॉर्फ तस्वीर छापी गई थी, जिसमें करीना को आधा नकाब और आधा सिंदूर के साथ दिखाया गया था। इस तस्वीर छपने के बाद से करीना को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसकी वजह से वो काफी सहमी हुई हैं।
मैगजीन में छपी अपनी इस तस्वीर के खिलाफ करीना कपूर ने आवाज भी उठाई थी। लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकला। इस मामले में मिल रही धमकियों से करीना अब काफी डर गई हैं। यही वजह है कि अपने करीबियों की सलाह पर उन्होंने बांद्रा स्थित अपने घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही करीना ने प्राइवेट गार्ड्स की तैनाती की है।
सूत्रों के अनुसार, करीना कपूर के कुछ करीबी लोगों का मानना है कि लव जेहाद पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, जिससे उनकी जान को खतरा बढ़ गया है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि करीना ने सिर्फ ऐतिहातन सुरक्षा बढ़ाई है। बहरहाल, करीना के फैंस और हम भी चाहेंगे कि करीना सुरक्षित और इन मुद्दों से दूर रहें।
आपको बता दें, करीना ही नहीं, बल्कि हिन्दू महासभा ने छोटे नवाब यानि की सैफ अली खान को भी चुनौती दी है कि यदि उन्हें अपनी पत्नी करीना से सच्चा प्यार है तो वो अपना धर्म परिवर्तन कराकर हिन्दू बन जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











