बॉम्बे समुराई से करीना के ग्लैमर की वापसी!
बॉम्बे समुराई में करीना कपूर एक अलग ही तरह के किरदार में नज़र आएंगी। श्याम बेनेगल की इस फिल्म में 7-8 मुख्य किरदार हैं लेकिन इन सभी किरदारों में करीना कपूर और फरहान अख्तर ही सबसे ज्यादा इंट्रेस्टिंग किरदार निभा रहे हैं। करीना कपूर और फरहान अख्तर काफी समय से एक दूसरे के साथ काम करने के इच्छुक थे। देव बेनेगल की फिल्म ने उन्हें ये मौका भी दे दिया। फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि करीना और फरहान फिल्म में एक ऐसे कपल के किरदार में हैं जैसे कि देव जी की फिल्मों में पहले कभी नहीं दिखे। दोनों का किरदार काफी जोशीला है।
करीना कपूर और फरहान ही बॉम्बे समुराई फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हैं। फिल्म में दोनों के अलावा और कौन कौन से कलाकार हैं ये अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। देखते हैं करीना के करियर को बॉम्बे समुराई क्या नया मोड़ देती है। फिल्हाल तो दर्शकों को करीना कपूर की इस फिल्म से काफी आशाएं हैं उन्हें उम्मीद है कि करीना कपूर की ये फिल्म उन्हें निराश नहीं करेगी और करीना की एक बेहतरीन किरादर से दोबारा वापसी होगी।


Click it and Unblock the Notifications
